IND vs ENG: विराट कोहली टेस्ट टीम से बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Virat Kohli, India vs England Test Series: भारत को हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले झटका लगा है। विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया है।

IND vs ENG Virat Kohli Withdraws From First Two Test Citing Personal Reason BCCI Informs

IND vs ENG Virat Kohli Withdraws From First Two Test Citing Personal Reason BCCI Informs (Image- X)

विज्ञापन

Virat Kohli, India vs England Test Series: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है। इसका पहला मुकाबला गुरुवार से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से 3 दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है।

क्यों विराट ने वापस लिया नाम?

विराट कोहली ने क्यों अपना नाम वापस लिया है इसकी खास जानकारी नहीं मिली है। बीसीसीआई ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि विराट ने पर्सनल कारणों से अपना नाम वापस लिया है। वहीं आपको बता दें कि टीम इंडिया का पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ही स्क्वॉड जारी हुआ था। अब देखना होगा कि विराट की जगह कौन लेता है। वहीं विराट तीसरे टेस्ट में वापसी करते हैं या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।

विज्ञापन

कौन लेगा विराट की जगह?

बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज में यह जानकारी दी गई है कि विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मैनेजमेंट से बातचीत की है। बोर्ड ने बताया कि विराट ने कहा देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता है। लेकिन अभी वह ऐसी व्यक्तिगत स्थिति में हैं जहां उनको जाना होगा। इसी कारण वह पहले दो टेस्ट से बाहर रहेंगे। बोर्ड द्वारा मीडिया और फैंस से विराट की प्राइवेसी पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। अभी बीसीसीआई द्वारा रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन रणजी में तिलक वर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए वह टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ