Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल मैच में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर, जानिए क्या है समीकरण

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में गोल्ड के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. इसकी संभावनाएं बन रही हैं. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. आइए आपको बताते हैं कि किस तरह दोनों के बीच फाइनल मैच खेला जा सकता है.

Asian Games 2026

क्या एशियन गेम्स में होगा भारत-पाक मैच? (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs PAK: एशियन गेम्स में भारतीय दल ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. क्रिकेट में भी सफलता मिली है. वुमेंस टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने तगड़ा प्रदर्शन किया. अब मेंस टीम की बारी है. भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. हालांकि क्वार्टर फाइनल में भारत का अफगानिस्तान के साथ मुकाबला नहीं हो पाया. बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था. खैर एशियन गेम्स के फाइनल में गोल्ड के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसकी पूरी संभावनाएं अब बन रही हैं. आइए आपको पूरा समीकरण बताते हैं.

विज्ञापन

बारिश से दोनों मैच हुए रद्द

उम्मीद जताई जा रही थी कि क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम एक्शन में नज़र आएगी लेकिन बारिश ने मामला बिगाड़ दिया. भारत का अफगानिस्तान से मैच तय था. वहीं पाकिस्तान की टीम हांगकांग से भिड़ने वाली थी. बारिश के कारण टॉस ही नहीं हो पाया. इस वजह से दोनों मुकाबले रद्द करने पड़े. बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल गई. सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे. ये बात एकदम क्लियर है. फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक

सेमीफाइनल जीतना है जरूरी

सेमीफाइनल में भारत की टक्कर श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम के साथ होगा. बांग्लादेश का मुकाबला भी क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से होगा. जो भी टीम जितेगी उसका सामान सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा. समीकरण एकदम क्लियर है. अगर भारत और पाकिस्तान को फाइनल खेलना है तो फिर सेमीफाइनल जीतना होगा. दोनों टीमें सेमीफाइनल मैच जीत गईं तो गोल्ड के लिए फाइनल मैच कंफर्म हो जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे. वहीं गोल्ड के लिए फाइनल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

अभी तक नहीं हो पाया है मैच

एशियन गेम्स अभी तक भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं हुई है. भारतीय टीम ने 2022 में सबसे पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. वहीं पाकिस्तान की टीम 2010 से खेल रही है. टीम इंडिया ने पिछले संस्करण में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस कारण से भारत की टीम चैंपियन बन गई. खैर अब सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के होने वाले सेमीफाइनल मैचों पर टिकी हैं. अगर दोनों जीत गए तो फिर फाइनल में महामुकाबला देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ