IND vs WI: विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में तोड़े 10 रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं बने POTM? जानें कारण

IND vs WI: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया था. हालांकि उसके बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी नहीं मिला. जिसके पीछे का कारण सभी जानना चाहते हैं.

King Virat Kohli

Virat Kohli ने तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड्स (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में बहुत ही आसानी से हराया था. इस जीत में सबसे अहम भूमिका टीम इंडिया के नंबर 3 बल्लेबाज विराट कोहली की रही थी. किंग विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 88 गेंदों में ही नाबाद 139 रनों की धमाकेदार पारी खेली. कोहली ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 155 से भी ऊपर का था. 

विज्ञापन

कोहली के कारण ही टीम इंडिया ने मुकाबले में 8 ओवरों पहले ही आठ विकेट से जीत लिया था. हालांकि उसके बाद भी कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिला. कुलदीप यादव को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है. फैंस इसके पीछे का अब कारण जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

विराट कोहली को क्यों नहीं मिला मैन ऑफ द मैच 

किंग कोहली ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, तो वहीं कई में बराबरी भी कर ली है. लेकिन उसके बाद भी कुलदीप यादव को ही प्लेयर ऑफ द मैच मिला. दरअसल कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में 10 ओवरों में कुल 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे. मुकाबले में एक समय वेस्टइंडीज की टीम बहुत ही आगे नजर आ रही थी. उस समय कुलदीप यादव ने टीम इंडिया की वापसी कराई थी. 

कुलदीप यादव ने अपने चारों ही विकेट में वेस्टइंडीज के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों को ही पवेलियन भेजा था. वेस्टइंडीज की टीम एक समय आसानी से 400 रनों की ओर जा रही थी, लेकिन कुलदीप यादव के 4 विकेट के कारण ही टीम 300 रनों का भी आंकड़ा नहीं कर पार सकी. जिसके कारण ही अंत में उन्हें ही जीत का सारा श्रेय दिया गया. हालांकि बल्लेबाजी में सभी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. 

विज्ञापन

यहां देखें विराट कोहली के सभी 10 बड़े रिकॉर्ड 

1. वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने (303 पारियां)

2. 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज 

विज्ञापन

3. लिस्ट ए में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक यानी 60 शतक  जड़ने वाले खिलाड़ी. सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है. 

4. घरेलू मैदान पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 42 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने किंग 

विज्ञापन

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 13 इंटरनेशनल शतक किया पूरा 

6. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 44 वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने कोहली 

विज्ञापन

7. वनडे चेस में सबसे ज्यादा 112 मैचों में जीत दर्ज करने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे विराट 

विज्ञापन

8. मौजूदा दशक में सबसे ज्यादा 12 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने कोहली 

9. किसी 1 देश में सबसे ज्यादा 7006 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम हुआ. 

विज्ञापन

10. वनडे फॉर्मेट में रन चेस में 30 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ