IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ गावस्कर और सचिन कर पाए ऐसा

Virat Kohli, India vs England Test: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में एक बड़ा कीर्तिमान बनाने से महज 9 रन दूर हैं।

IND vs ENG Virat Kohli Test Record 9 runs Away

IND vs ENG Virat Kohli Test Record 9 runs Away (Image- X)

Virat Kohli, India vs England Test: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का कद क्रिकेट की दुनिया में ऐसा हो चुका है कि वह जब भी फील्ड पर उतरते हैं, कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। ऐसा ही कुछ आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में होने वाला है। विराट कोहली के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि अभी तक भारत के लिए सिर्फ दो दिग्गज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कर पाए हैं। यानी विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बेहद करीब हैं। आपको बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में ही विराट कोहली इस रिकॉर्ड को सिर्फ 9 रन बनाकर ही हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

बस 9 रन दूर हैं विराट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होना है। इसका पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। जबकि विराट कोहली भी हैदराबाद पहुंच गए थे लेकिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह अयोध्या गए हैं लेकिन जल्द ही वह टीम के साथ वापस फिर जुड़ जाएंगे। यहां वह भगवान राम का आशीर्वाद लेकर अपने करियर को और ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना करेंगे। विराट कोहली के निशाने पर जो रिकॉर्ड होगा वो है इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने। अगर विराट 9 रन और बनाते हैं तो वह सचिन और गावस्कर के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • सचिन तेंदुलकर- 2535
  • सुनील गावस्कर- 2483
  • विराट कोहली- 1991 (2000 से 9 रन दूर)
  • राहुल द्रविड़- 1950

विज्ञापन

विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

विराट की बात करें तो उनका प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने अंग्रेज टीम के खिलाफ अभी तक कुल 28 टेस्ट मैच खेले हैं और 42.3 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट में पांच शतक भी ठोके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 235 रन का है जो वानखेड़े में उन्होंने बनाया था। आगामी सीरीज में वह 9 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे। वह मौजूदा समय में सिर्फ इस मामले में द ग्रेट सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर से ही पीछे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ