रोहित शर्मा फिसल कर बस में गिरे, विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज शुरू हो गई है. पहले वनडे मुकाबले के बाद टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ एक हादसा हो गया. जिसमें वो बाल-बाल बचे हैं. रोहित के इस वीडियो में कोहली की रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma के बस से गिरने का वीडियो आया सामने (Pic Credit-Screengrab)

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज की टीम को टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में बहुत ही आसानी से जीत लिया. टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इस मुकाबले के बाद जब टीम इंडिया वापस अपने होटल पहुंची तो उस समय बस से उतरते हुए टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा फिसल करके गिर पड़े. खबरों के मुताबिक हिटमैन इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. हिटमैन के गिरने के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. वीडियो अब हर जगह पर नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

बस में फिसल कर गिरे रोहित शर्मा  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद जब होटल लौट रही थी. उस समय पहले कुछ भारतीय खिलाड़ी उतरे, जिसके बाद रोहित शर्मा बस से उतरने लगे, उसी समय उनका पैर फिसल गया. जिसके कारण ही वो गिर पड़े. जिसके बाद वहां मौजूद स्टाफ और पुलिसकर्मी ने उन्हें फौरन उठाया. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा को कोई भी चोट नहीं लगी है.  

विज्ञापन

हिटमैन जब गिरे, तो टीम के बाकी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन दिग्गज विराट कोहली का ध्यान उस समय रोहित शर्मा के ऊपर गया. जिसके बाद कोहली थोड़ा परेशान नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में जब रोहित खड़े होने के बाद ठीक नजर आए, तो कोहली भी होटल के अंदर चले गए. हिटमैन को कोई भी चोट नहीं आई है, ऐसे में वो दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए ही नजर आ सकते हैं. 

रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं आए थे रन 

टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा पहले मुकाबले में उम्मीद के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. 35 गेंदों में रोहित ने सिर्फ 32 रन ही बनाए थे. हालांकि इस दौरान उन्होंने 3 छक्के जड़े थे. रोहित ने मैदान पर पहले अच्छा समय बिताकर खुद को पिच पर सेट कर लिया था, लेकिन उसके बाद खराब शॉट खेलकर रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया था. जिसके कारण ही उनके ऊपर कई बड़े सवाल भी उठे थे. 

विज्ञापन

हिटमैन के ऊपर अब दबाव और बढ़ गया है. टीम इंडिया में बने रहने के लिए रोहित को दूसरे वनडे मैच में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर रोहित दूसरे वनडे में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, तो वनडे टीम से उनका पत्ता भी कट सकता है. हालांकि अगर रोहित ने अगले 2 मैचों में बड़ा स्कोर बनाया, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है. अगला मुकाबला रोहित के लिए बेहद खास होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ