कैसे धोनी के वजह से बदल गई ऋतुराज गायकवाड़ की जिंदगी? सुनें उन्हीं की जुबानी

रायपुर में ऐतिहासिक जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने जिओ सिनेमा के साथ हुई खास बातचीत के दौरान पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर सराहना की है।

MS Dhoni BCCI Team India Sachin Tendulkar

पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी। (Social Media)

India vs Australia 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (एक दिसंबर) को रायपुर में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने टीम के लिए 28 गेंद में 32 रन की सधी हुई पारी खेली और अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं एक छक्का निकला।

विज्ञापन

रायपुर में ऐतिहासिक जीत के बाद गायकवाड़ ने जिओ सिनेमा के साथ हुई खास बातचीत के दौरान पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘माही भाई हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि हमें अपने विचारों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि टी20 मुकाबले में एक ओपनर के लिए पर्याप्त समय होते हैं।’

विज्ञापन

यही नहीं 26 वर्षीय बल्लेबाज ने आगे कहा कि माही भाई हमेशा यही समझाते हैं कि टीम का स्कोर देखने के बाद तय कीजिए कि मौजूदा परिस्थिति में टीम की जरूरत क्या है। भले ही मैच की स्थिति कुछ भी हो।

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही आपको मेंटली आगे रहना होता है। मैच से पहले मैं सोच रहा था कि पिच का मिजाज कैसा हो सकता है। माही भाई का कहना है मन को ज्यादा भटकाना नहीं चाहिए, क्योंकि एक सलामी बल्लेबाज के पास टी20 फॉर्मेट में भी पर्याप्त समय होते हैं।

सीएसके के लिए शिरकत करते हैं गायकवाड़:

देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिरकत करते हैं। इस टीम की अगुवाई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी करते हैं। माही के अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी के करीब सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ