BBL 2022: New Year के पहले दिन Finch ने जड़ा खूबसूरत छक्का, देखकर दिल हार बैठेंगे आप

BBL 2022 live score Aaron Finch hit beautiful six

BBL 2022 live score Aaron Finch hit beautiful six

BBL 2022: बिग बैश लीग 2022-23 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम से खेलते हुए पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ 48 गेंद में 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नए साल के पहले दिन ही एक खूबसूरत छक्का लगाया। इस छक्के में फिंच ने कमाल की टाइमिंग दिखाते हुए गेंद को बाउँड्री के पार भेज दिया।

विज्ञापन

एरोन फिंच के इस छक्के में इतनी शानदार टाइमिंग थी, जिसे देख आप भी उनके इस शॉट पर दिल हार बैठेंगे। फिंच ने Aaron Hardie की ऑफ स्टंप वाली गेंद पर डीप प्वाइँट के ऊपर से यह छक्का मारा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/7Cricket/status/1609392004533813250?s=20&t=e1bbpVP0UGJyp5IaD7cZSQ

विज्ञापन

मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करने आए थे फिंच

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए फिंच चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए थे। जिस वक्त वह बल्लेबाजी करने आए थे, तब टीम 30 रन पर ही 3 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद उन्होंने पारी को संभाला और 65 रनों का योगदान देते हुए 155 तक पहुंचाया।

विज्ञापन

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेला गया मुकाबला

मैच की बात करें तो रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉचर्स के बीच मैच खेला गया है। मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे, जवाब में पर्थ की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में भले ही फिंच ने शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ