Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने सबसे कम पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के मामले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।
अभी पढ़ें – ‘मैं हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था..’ MS Dhoni ने इस खिलाड़ी को बताया अपना रोल मॉडल, देखें Video
आपको बता दें कि इससे पहले बाबर आजम ने सबसे तेज 10,000 इंटरनेशनल रनों के मामले में भी कोहली को पीछे छोड़ा था। आजम ने 251 पारियों में यह कारनामा किया है, जबकि विराट को 11 हजार रन पूरे करने में 261 पारियां लग गई थीं।
दरअसल, गुरुवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के छठे मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश (Pakistan vs Bangladesh) को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बाबर के बल्ले से 40 गेंद पर 55 रनों की पारी निकली। इस पारी के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल पारियों में 11 हजार रन पूरे किए हैं।
बाबर आजम के वनडे में कितने रन हैं?
इस मैच से पहले बाबर आजम के कुल 10,947 रन थे। उन्होंने टेस्ट में 3122 और वनडे में 4664 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में उनके खाते में 3216 रन दर्ज हैं।
सबसे तेज 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज
बाबर आजम- 251 पारी
विराट कोहली – 261 पारी
सुनील गावस्कर – 262 पारी
जावेद मियांदाद – 266 पारी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
44 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines