आजम खान को बल्ले पर फिलिस्तीनी झंडा लगाना पड़ा महंगा, बोर्ड ने ठोका भारी जुर्माना

Azam Khan fined for putting Palestinian Flag: आजम पर जुर्माना लगाया गया है।खान मैच के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

Azam Khan Palestine flag Israel Hamas

आजम खान पर जुर्माना।

नई दिल्ली. पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। 25 वर्षीय क्रिकेटर को कराची स्थित नेशनल टी20 टूर्नामेंट के दौरान कपड़े और उपकरण नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाया गया है। जिसके बाद उनके मैच फीस में 50% की कटौती की गई है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का यह मुकाबला रविवार को लाहौर ब्लूज और कराची व्हाइट्स के बीच खेला गया था।

विज्ञापन

दरअसल, इस मुकाबले में आजम खान अपने बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे। आजम के इस हरकत के लिए पहले मैच रेफरी ने चेतावनी जारी की। इसके बावजूद जब वह नहीं माने तो उनपर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक आजम खान ने मैच रेफरी से इस मामले पर अपना विचार साझा किया है। उनका कहना है उनके सभी बल्लों पर एक जैसे ही स्टिकर लगे हुए हैं। इस मुकाबले से पूर्व उन्हें कभी भी इस मामले को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

विज्ञापन

आईसीसी ने खिलाडियों के कपड़ों और उपकरणों को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। इसमें साफतौर पर बताया गया है कि किसी भी क्रिकेटर को ऐसे संदेश प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों से ताल्लुक रखते हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ