Mera Record Dekha Hoga, Kuch Bhi Kar Sakta Hun Main: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में अक्षर पटेल शानदार लय में नजर आए। उन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 23 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
ब्लू टीम के लिए अक्षर पटेल पहले टी20 मुकाबले में दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज रहे। मैच के दौरान जब एक समय विपक्षी टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने विकेट पर पैर जमा लिए थे, तब उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई।
यह भी पढ़ें- 6, 4, 4, 4, 6, कप्तान शाहीन अफरीदी की हुई बेरहम कुटाई, 1 ओवर में लुटा दिए 24 रन
अक्षर पटेल ने पहले आठवें ओवर में विकेटकीपर के हाथों गुरबाज को स्टंप आउट करवाया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रहमत शाह को भी पवेलियन जानें पर मजबूर कर दिया। शाह को पटेल ने बोल्ड करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया।
पटेल चोट के बाद वापसी करते हुए मैदान में लगातार प्रभावी नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 5 मैचों में छह विकेट चटकाए। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका दमदार प्रदर्शन रहा।
अक्षर पटेल के लगातार उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। हालांकि, आगामी टूर्नामेंट को लेकर वह अभी से ज्यादा चिंतित नहीं हैं।
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अक्षर पटेल ने बताया अपना प्लान:
मैच के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि वह अपने दिमाग पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते हैं।
पटेल ने कहा, ‘हमारे पास दो मैच अभी खेलने के लिए हैं, उसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा। मैं उस तरह से नहीं सोच रहा हूं। वर्ल्ड कप का समय चल रहा है। टीम में प्रतिस्पर्धा तो है, लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह से ले रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट सीरीज और आईपीएल है। इसलिए मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं और खुद को चयन के दबाव से मुक्त रखना चाहता हूं। आपने मेरा रिकॉर्ड देखा होगा, कुछ भी कर सकता हूं मैं। इसलिए फिलहाल बहुत दूर की नहीं सोच रहा हूं।’
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines