6, 4, 4, 4, 6, कप्तान शाहीन अफरीदी की हुई बेरहम कुटाई, 1 ओवर में लुटा दिए 24 रन

Finn Allen scored 24 runs in one over of Shaheen Afridi: पहले टी20 मुकाबले में फिन एलन ने शाहीन अफरीदी की जमकर खबर ली है। उन्होंने अफरीदी के एक ओवर में ही 24 रन कूट दिए हैं।

Finn Allen Shaheen Shah Afridi New Zealand vs Pakistan

शाहीन अफरीदी। (Social Media)

Finn Allen scored 24 runs in one over of Shaheen Afridi: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। पहले ही टी20 मुकाबले में फिन एलन ने शाहीन अफरीदी की जमकर खबर ली है। ग्रीन टीम के लिए पारी का तीसरा ओवर अफरीदी डालने आए। अफरीदी के इस ओवर में एलन ने तीन चौके एवं दो छक्के उड़ा डाले। हाल यह रहा कि एलन ने इस ओवर में कुल 24 रन बटोरे और अफरीदी को आगे के स्पेल के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

एलन ने 15 गेंद में कूट दिए 35 रन:

न्यूजीलैंड के लिए पहले टी20 मुकाबले में फिन एलन और डेवोन कॉनवे पारी का आगाज करने आए। कॉनवे का बल्ला तो इस मुकाबले में कुछ खास नहीं चला, लेकिन एलन ने अपनी आतिशी पारी से पूरा रंग जमा दिया। उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में कुल 15 गेंदों का सामना किया। इस बीच 233.33 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।

विज्ञापन

विज्ञापन

अफरीदी ने 2 ओवरों में लुटा दिए 25 रन:

पाकिस्तान के लिए पारी का पहला ओवर शाहीन अफरीदी ने डाला। यह ओवर उनका काफी किफायती और सफल रही। अफरीदी ने पहले ओवर में महज एक रन खर्च करते हुए डेवोन कॉनवे के रूप में सफलता प्राप्त की।

हालांकि, दूसरे ओवर में वह पहले ओवर जैसा कमाल नहीं कर पाए। शुरूआती पांच गेंदबाजों पर एलन ने उनकी जमकर खबर ली और बड़े शॉट लगाए। पारी की आखिरी गेंद उन्होंने यॉर्कर डाली जिसपर कोई रन नहीं बना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ