AUS vs SL: एडम जैम्पा ने श्रीलंका को फंसाया, 84 रन में गंवाए 9 विकेट; ऑस्ट्रेलिया को मिला 210 का लक्ष्य

AUS vs SL: श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बाद बेहद खराब प्रदर्शन किया। एडम जैम्पा की स्पिन का लखनऊ में जलवा दिखा।

AUS vs SL Adam Zampa Finishes Sri Lanka Mitchell Starc Shine World Cup 2023 Match Lucknow

AUS vs SL Adam Zampa Finishes Sri Lanka Mitchell Starc Shine World Cup 2023 Match Lucknow

AUS vs SL, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार मिली थी। 1992 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा था। टीम सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरी। यहां भी श्रीलंका की शुरुआत शानदार थी और 125 रन पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। कंगारू टीम के हाथों से यहां भी पकड़ ढीली होती दिख रही थी कि फिर अचानक पासा पलट गया। 125 पर पहला विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम 209 रनों पर सिमट गई। अब ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में खाता खोलने के लिए 210 रनों के लक्ष्य की जरूरत है।

विज्ञापन

श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने 78 और पथुम निसंका ने 61 रनों की बेहतरीन पारी से टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। एक समय लग रहा था कि यह टीम आराम से 300 के पार जाएगी। लेकिन फिर मिडिल ओवर्स में टीम एडम जैम्पा की फिरकी में फंसती नजर आई। श्रीलंका की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 43.3 ओवर खेलकर सिमट गई। जैम्पा ने कमाल का प्रदर्शन किया और 47 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा के अलावा मिचेल स्टार और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैप्टेंसी के प्रेशर में मेंडिस फ्लॉप

श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी में पिछले दो मैचों में कमाल करने वाले कुसल मेंडिस का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको इस मैच से टीम की कप्तानी भी संभालनी पड़ रही है। कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कैप्टेंसी का प्रेशर साफतौर पर उनकी बल्लेबाजी में देखने को मिला। वह दो मैचों में 198 रन बना चुके थे। पर यहां उनका बल्ला खामोश रहा।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने पहले दो मैच खेलते हुए दोनों में हार झेली थी। अब यहां भी टीम की हालत खराब लग रही है। देखना होगा कि श्रीलंका के गेंदबाज कितनी लड़ाई कर पाते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की भी बल्लेबाजी दोनों मैचों में कुछ खास नहीं रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैचों में टीम 199 से ज्यादा रन नहीं बना पाई है। भारत ने 199 और अफ्रीका ने 177 के स्कोर पर कंगारू टीम को समेट दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ