---विज्ञापन---

खेल angle-right

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे का फ्लॉप शो, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

Suryakumar Yadav Shivam Dube Flop: 8 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कई मुकाबले खेले जा रहे हैं. 8 जनवरी को मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे फ्लॉप हो गए.

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav Shivam Dube Flop: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के कई स्टार खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं. मुंबई की ओर से खेलते हुए भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव फ्लॉप हो गए. इसके अलावा शिवम दुबे का भी बल्ला नहीं चला. वह भी फ्लॉप हो गए. ऐसे में टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टेंशन बढ़ गई है. सूर्या लगातार टी-20 में फ्लॉप हो रहे हैं. मेगा इवेंट से पहले ये भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है.

बुरी तरह फेल हुए सूर्या

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 8 जनवरी को मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था. पंजाब ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई की ओर से हिस्सा लेते हुए सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे फ्लॉप हो गए. सूर्या ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए. पंजाब ने मुंबई को 217 रनों का टागरेट दिया था, जिसके जवाब में मुंबई 215 रनों पर सिमट गई.

---विज्ञापन---

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में सूर्या ने निराश किया था और केवल 24 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी तीन टी-20 पारियों में सूर्या ने महज 5,12, और 5 रन बनाए थे. वहीं, शिवम दुबे ने इससे पहले हिमाचल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के 30 दिन पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कितने दिनों में फिट होंगे तिलक वर्मा?

---विज्ञापन---

सूर्या लगातार हो रहे हैं फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव टी-20 में लगातार प्लॉप हो रहे हैं. आखिरी बार भारत के लिए उन्होंने साल 2024 में अर्धशतक बनाया था. साल 2025 सूर्या के लिए निराशाजनक रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें हर हाल में फॉर्म में आना होगा.

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को पछाड़ कर रचा इतिहास, शतक जड़कर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड 

First published on: Jan 08, 2026 04:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola