क्रिकेट की दुनिया में होगा एक और 'World Cup'! ICC ने लगाई मुहर

Cricket In Olympic: ओलंपिक में अब क्रिकेट की भी एंट्री हो चुकी है। इसको लेकर आईसीसी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। साल 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल होगा

International Olympic Committee Cricket Olympics los angeles olympics

Image Credit: Twitter

भारतीय सरजमीं पर इन दिनों वनडे वर्ल्ड का 13वां संस्करण जारी है। हर तरफ क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर चर्चा जोरों-शोरों पर है। उसी बीच तीन दिन पहले इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाच ने ऐलान किया था कि क्रिकेट की ओलंपिक में एंट्री होगी। इसको लेकर आईसीसी ने भी मुहर लगा दी है और एक अपना स्टेटमेंट जारी किया है। हालांकि, यह एंट्री पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक खेलों में नहीं होगी, बल्कि 2028 में लॉस एंजेलेस में होने वाले ओलंपिक खेलों में होगी।

विज्ञापन

ओलंपिक एक विश्व स्तरीय ईवेंट होता है। इसमें दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यानी क्रिकेट के इसमें आने से एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप या वर्ल्ड कप जैसा माहौल बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी क्रिकेट फैंस के लिए एक और वर्ल्ड कप का मजा लेने का मौका होगा। पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट ने एंट्री की थी लेकिन सिर्फ महिला टीमें इसमें उतरी थीं। इसके बाद हांगझोउ एशियाई खेलों में क्रिकेट की दोनों महिला और पुरुषों की प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन

1900 में क्रिकेट ओलंपिक का था हिस्सा

आपको बता दें कि क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी होगी। साल 1900 में क्रिकेट का ओलंपिक खेलों में आयोजन हुआ था। उस वक्त ब्रिटेन ने फाइनल में फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। अब एक बार फिर क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में धूम होने वाली है। मुंबई में आयोजित हुए 141वें आईओसी के सत्र में इस पर फैसला हुआ है। अब आईसीसी की ओर से भी इसके ऊपर बयान जारी कर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICC ने दिया बयान

आईसीसी के चेयरमैन जॉर्ज बार्क्ले ने क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने पर कहा कि, आईसीसी के सत्र में क्रिकेट को लॉस एंजेलेस ओलंपिक में शामिल करने की जानकारी देते हुए मैं बहुत उत्सुक हूं। अपने सबसे बड़े खेल को ओलंपिक जैसे इवेंट में शामिल करना फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए अच्छा मौका होगा। मैं इसके लिए आईओसी का धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। वर्ल्ड कप के दौरान आईओसी का यह ऐलान हमारी खुशी को दोगुना करता है। यह बस एक पारी की शुरुआत है। हमें बेसब्री से इंतजार है जब यह सफर शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ