तनाव के बीच IND-BAN मैच कन्फर्म, इस दिन होगी मैदान पर भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख

IND vs BAN Clash: भारत और बांग्लादेश के बीच फिलहाल क्रिकेट को लेकर तनाव चरम पर है. बांग्लादेश ने भारत में अपने सभी मैच खेलने से साफ मना कर दिया है. हालांकि इसके बाद भी भारत और बांग्लादेश जनवरी 2026 में आमने सामने होंगे. आइए जानते हैं मुकाबले की डिटेल्स.

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश

IND vs BAN Clash: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव जारी है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में अपने सभी मैच खेलने से मना कर दिया. हालांकि इसके बावजूद भारत और बांग्लादेश जनवरी 2026 में ही आमने सामने होंगे.

विज्ञापन

15 जनवरी को महामुकाबला

दरअसल आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. लेकिन इस बार भारत और बांग्लादेश के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 15 जनवरी से अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच होगा. विश्व कप में सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और बांग्लादेश एक ही ग्रुप में हैं. ऐसे में दोनों देश 17 जनवरी को भिड़ेंगे. ये मैच जिम्बाब्वे के बुलवायो शहर में खेला जाएगा. भारत अपने सभी मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलवायो में ही खेलेगी.

विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में दोनों देश लीग स्टेज में आमने सामने नहीं होंगे. हालांकि दूसरे राउंड में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है. भारतीय समयानुसार टीम इंडिया के सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे.

विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में भारत का पूरा शेड्यूल

तिथिटीमस्थान (कार्यक्रम स्थल)समय (IST)
15 जनवरी, 2026भारत बनाम अमेरिकाक्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायोदोपहर 1:00 बजे
17 जनवरी, 2026भारत बनाम बांग्लादेशक्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायोदोपहर 1:00 बजे
24 जनवरी, 2026भारत बनाम न्यूजीलैंडक्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायोदोपहर 1:00 बजे

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ