Ashes Series: एशेज में 85 साल से नहीं टूटा लेन हटन का अनोखा रिकॉर्ड, इस दिग्गज का कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप
Edited By Bhoopendra Rai

Leonard Hutton
Edited By Bhoopendra Rai

Leonard Hutton
Ashes Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों एशेज सीरीज 2023 चल रही है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से बाजी मारी। इस सीरीज के इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं। हम आपके लिए आज इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे लियोनार्ड हटन यानी लेन हटन के अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 1990 में इस दुनिया को अलविदा कह चुके इस दिग्गज का 107वां जन्मदिन है।
74 की उम्र में लियोनार्ड हटन ने दुनिया को अलविदा कहा था। इस दिग्गज ने क्रिकेट में अपना नाम अमर कर लिया। सलामी बल्लेबाज रहे हटन ने क्रिकेट जगत में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके चलते आज भी उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन्ही में से उनकी 334 रनों की पारी का रिकॉर्ड अनोखा है। यह एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, जो 85 साल बाद भी नहीं टूटा।
इंग्लैडं के ओपनर बल्लेबाज रहे लेन हटन ने 1938 एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल के मैदान पर यह पारी खेली थी। हटन ने मैच की पहली पारी में 797 मिनट तक बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 847 गेंद खेलकर 35 चौकों की मदद से 364 रन बनाए थे।
लियोनार्ड हटन के बाद एशेज सीरीज में दूसरा बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन के नाम है, जिन्होंने जुलाई 1930 को इंग्लैंड के खिलाफ 334 रनों की पारी खेली थी। उनके बाद तीसरा नंबर ऑस्ट्रेलिया के ही बॉब सिम्पसन का है, जिन्होंने जुलाई 1964 को 311 रनों की पारी खेली थी।
लेन हटन (इंग्लैंड) – 364 रन – 20 अगस्त 1938
डॉन ब्रेडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 334 रन – 11 जुलाई 1930
बॉब सिम्पसन (ऑस्ट्रेलिया) – 311 रन – 23 जुलाई 1964
बॉब काउपर (ऑस्ट्रेलिया) – 307 रन – 11 फरवरी 1966
डॉन ब्रेडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 304 रन – 20 जुलाई 1934
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: