Ashes 2023: Out या Not Out? अब कैमरून ग्रीन से इस कैच पर छिड़ गई बहस, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Ashes 2023 Cameron Green Catch
Edited By Pushpendra Sharma

Ashes 2023 Cameron Green Catch
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में शुभमन गिल के विकेट विवाद के बाद अब एशेज 2023 में नया मामला सामने आया है। गिल को कैमरून ग्रीन ने कैच कर पवेलियन भेजा था, अब उन्हीं ग्रीन के एक और कैच पर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन जब बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो बेन डकेट स्ट्राइक पर आए। नौवें ओवर में पैट कमिंस ने उन्हें चौथी गेंद डाली तो डकेट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर घुमाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए गली की ओर लगे फील्डर कैमरून ग्रीन की ओर उड़ गई। ग्रीन ने बॉल पर छलांग लगाई और इसे बाएं हाथ से कैच कर लिया। लेकिन रिप्ले में नजर आया कि कैच लेते वक्त उनका हाथ जमीन से टच हुआ था। हालांकि ये साफ नजर नहीं आया कि बॉल ने भी जमीन को टच किया है या नहीं।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1670449763467284481
https://twitter.com/FoxCricket/status/1670442268757733376
https://twitter.com/Anuragmund07/status/1670444023218159617
https://twitter.com/ICC/status/1667761141831946240
अंपायर ने इस कैच को सही माना और डकेट को 19 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। बता दें कि ये लगभग वैसा ही नजारा था जैसा WTC Final में 10 जून को शुभमन गिल का कैच लेते वक्त दिखाई दिया था। तब भी ग्रीन का हाथ और बॉल जमीन में टच होते हुए दिखाई दिया था। हालांकि तब भी अंपायर ने इसे सही माना था। ग्रीन के साथ नौ दिन में ये दूसरी घटना है। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस कैच को लेकर आउट या नॉट-आउट की बहस शुरू हो गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: