Ashes 2023: रूट ने दिया कूट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन रूट ने ‘बैजबॉल’ यानी एग्रेसिव क्रिकेट को फॉलो करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने आते ही गेंदबाजों को कूटना चालू कर दिया। पैट कमिंस के ओवर में उन्होंने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन रूट ने ‘बैजबॉल’ यानी एग्रेसिव क्रिकेट को फॉलो करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने आते ही गेंदबाजों को कूटना चालू कर दिया। पैट कमिंस के ओवर में उन्होंने चिर परिचित अंदाज में रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। हालांकि उन्होंने रही-सही कसर स्कॉट बोलैंड के ओवर में निकाल ली।

रिवर्स स्कूप में करारा छक्का जड़ा

उन्होंने बोलैंड की एक बॉल पर रिवर्स स्कूप में करारा छक्का जड़ा। जबकि दूसरी पर चौका ठोक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा डाले। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रूट को नाथन ल्योन ने 26वें ओवर में शिकार बनाया। ल्योन की गेंद पर क्रीज से आगे बढ़कर खेल रहे रूट को विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने स्टंप कर पवेलियन भेजा। रूट ने 55 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक कुल 46 रन बनाए। रूट के बाद अब हैरी ब्रूक एग्रेसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने पार की 150 रन की लीड 

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले दिन 78 ओवर में 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 386 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के 4 विकेट 129 रन पर गिर चुके हैं। फिलहाल इंग्लिश टीम ने 150 रन की लीड पार कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है।

First published on: Jun 19, 2023 05:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें