नई दिल्ली: अबू धाबी में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। इसमें दुनियाभर के कई स्टार क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को बांग्ला टाइगर्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज ने न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट चटका डाले। उन्होंने दो गेंदों में दो विकेट चटकाए। पहला विकेट उन्होंने बांग्ला टाइगर्स की ओर से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जजई को फंसाया

वहाब की गेंद को जजई फ्लिक करना चाह रहे थे, लेकिन ये गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई। जैसे ही बॉल उड़ी फील्डर जॉर्डन थॉमसन ने डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़कर जजई को पवेलियन रवाना कर दिया। जजई ने 7 गेंदों में दो चौके ठोक 10 रन बनाए। इसके बाद बारी थी दूसरी गेंद की। अगली गेंद पर नए बल्लेबाज जोए क्लार्क क्रीज पर थे। जैसे ही वहाब ने गेंद डाली, क्लार्क ने इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उड़ाना चाहा, लेकिन वे फेल हुए और इयोन मॉर्गन की ओर से पकड़े गए। दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर वहाब जोश से भर गए। उन्होंने पहले ओवर में 10 रन दिए और 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – BPL 2023: पहली बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलेगा भारत का अंडर 19 स्टार, चटोग्राम चैलेंजर्स ने खरीदा

दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दिसंबर 2020 के बाद से टी 20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। वे लगभग दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि घरेलू टूर्नामेंट में वे अच्छा प्रदर्शन कर आए हैं। हाल ही वे पाकिस्तान के नेशनल टी 20 कप में नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ