पत्नी के एक सवाल ने कैसे बदल दिया सूर्यकुमार यादव का करियर? T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुद किया खुलासा

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सूर्या ने बताया है कि कैसे उनकी पत्नी देविशा के एक सवाल ने उनकी किस्मत और करियर को नई दिशा दी.

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty

Suryakumar Yadav: ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. इसी के साथ भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. इससे पहले सूर्यकुमार 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम भी हिस्सा थे. दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बाताया है कि कैसे उनकी पत्नी देविशा के एक सवाल ने उनकी किस्मत और करियर को बदल दिया.

विज्ञापन

पत्नी देविशा के एक सवाल ने बदल दिया करियर – सूर्यकुमार यादव

दरअसल, ये बात साल 2018 की जब सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए थे. ऐसे में उनकी पत्नी देविशा ने सूर्या के रूटीन को करीब से देखा और एक दिन बड़ी बेबाकी से पूछा- “तुम्हारे साथ के कई खिलाड़ी इंडिया खेल रहे हैं, तुम्हारा क्या इरादा है? अगर इंडिया खेलना चाहते हैं, तो कैसे खेलोगे? सूर्या ने कहा कि उस सवाल ने मुझे झकझोर दिया. हमने तय किया कि अब चीजें अलग तरह से करनी होंगी.

विज्ञापन

सूर्यकुमार ने ‘PTI वीडियो’ के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान उस बातचीत को याद करते हुए कहा, “हमारी शादी 2016 में हुई थी जब मैं KKR के लिए खेल रहा था. सब कुछ बहुत सहजता से आगे बढ़ रहा था. मैं अच्छा खेल रहा था, खेल का आनंद ले रहा था. जब मैं 2018 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ तो वह तब तक के मेरे सफर और दिनचर्या को देखती रही. मुझे लगता है कि इसके बाद हमने चीजों को थोड़ा अलग तरीके से करना शुरू कर दिया था.”

ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी को अपनी कुर्सी पर क्यों बिठाना चाहते हैं गौतम गंभीर? दिग्गज कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

कई चीजों में कटोती की

सूर्या ने आगे कहा कि, “हमने कई चीजों में कटौती की, डाइट, दोस्तों के साथ समय बिताना, शनिवार-रविवार को आराम, सोमवार से शुक्रवार तक काम का शेड्यूल. 2018 में, मैंने एक अच्छा आईपीएल सीजन खेला (512 रन) और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया. उस साल, मुझे मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करने का मौका मिला और मैंने रन भी बनाए.”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “2019 और 2020 में, हमने वही काम जारी रखा और मैं एक अलग मूड में था. मेरी पत्नी ने देखा कि मैं और भी ज्यादा मजा ले रहा हूं. 2020 और भी बेहतर था (480 रन फिनिशर के रूप में) और फिर 2021 में मुझे भारत के लिए चुना गया.”

पत्नी को दिया कामयाबी का श्रेय

भारतीय टी20 कप्तान सूर्या ने आगे कहा कि देविशा पर्दे के पीछे रहकर हमेशा उनकी ताकत बनी रहीं और उनकी कामयाबी में अहम योगदान दिया. उन्होंने बताया कि देविशा ने कभी भी उनकी क्रिकेट को लेकर हस्तक्षेप नहीं किया क्योंकि वह उनका क्षेत्र नहीं था, लेकिन उन्होंने उन्हें क्रिकेट से परे जीवन के बारे में सलाह दी. उन्होंने कहा, ”मैं उसे इसका पूरा श्रेय देता हूं क्योंकि उसने मुझे सिर्फ क्रिकेट में मेरे करियर को लेकर सलाह ही नहीं दी, बल्कि जीवन से जुड़ी कई बातें बताईं. मुझे क्या करना चाहिए? किसी खास परिस्थिति से कैसे निपटना चाहिए? मुझे खुद को कैसे पेश करना चाहिए?”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ