Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

रोहित का नया कीर्तिमान: ‘हिटमैन’ इस मामले में बने नंबर 1 कप्तान, धोनी-कोहली को पीछे छोड़ा

Captain Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय इस वक्त जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हर एक सीरीज में कप्तान रोहित नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रहे हैं। अब रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एक और कीर्तिमान रचा है। वह महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक मामले में […]

Author
Edited By : Bhoopendra Rai Updated: Aug 12, 2022 14:52
Captain Rohit Sharma
Captain Rohit Sharma

Captain Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय इस वक्त जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हर एक सीरीज में कप्तान रोहित नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रहे हैं। अब रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एक और कीर्तिमान रचा है। वह महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक मामले में नंबर पर कप्तान बन गए हैं।

दरअसल, एक कैलैंडर ईयर में भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तानों में रोहित नंबर 1 बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान भारतीय टीम को सबसे अधिक 15 मुकाबले जिता थे। धोनी ने ये कारनामा साल 2016 में किया था। धोनी के बाद विराट कोहली का नाम था। उन्होंने बतौर कप्तान भारतीय टीम को साल 2018 में 14 मुकाबलों में जीत दिलाई थी।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएचैस ओलंपियाड 2022: कांस्य जीतने वाली भारतीय टीमों को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नवाजा

---विज्ञापन---

 

रोहित शर्मा के पास और ऊपर जाने का मौका

अब कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी और कोहली को पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन यानी रोहित शर्मा की अगुवाई में इस साल (2022) टीम इंडिया को 16 मैचों में जीत मिली है। अभी साल 2022 खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में शर्मा के पास और भी उपर जानें का मौका है।

एक कैलैंडर ईयर में भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी – 15 जीत – साल 2016
विराट कोहली – 14 जीत – साल 2018
रोहित शर्मा – 16 जीत – साल 2022*

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 11, 2022 04:29 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.