चैस ओलंपियाड 2022: कांस्य जीतने वाली भारतीय टीमों को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नवाजा

chess olympiad 2022

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित शतरंज ओलंपियाड 2022 में कांस्य जीतने वाली पुरुषों की भारत बी टीम और महिला भारत ए टीम को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया। सीएम स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित शतरंज ओलंपियाड 2022 में प्रत्येक टीम के लिए 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी। बुधवार शाम उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैस ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, तमिलनाडु की जनता और सरकार 44वें शतरंज ओलंपियाड के उत्कृष्ट मेजबान रहे हैं। मैं दुनिया का स्वागत करने और हमारी उत्कृष्ट संस्कृति और आतिथ्य का प्रदर्शन करने के लिए उनकी सराहना करना चाहता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, चेन्नई में हाल ही में संपन्न हुए 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय दल ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया। मैं भारत बी टीम (पुरुष) और भारत ए टीम (महिला) को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं। यह भारत में शतरंज के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

उल्लेखनीय है कि ममलापुरम में अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में उज्बेकिस्तान और यूक्रेन की टीमें चैंपियन बनकर उभरीं। उज्बेकिस्तान को टूर्नामेंट में 14वीं वरीयता मिली थी लेकिन टीम ने एक भी गेम नहीं गंवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ