---विज्ञापन---

BAN vs AFG: ICC ने अफगानिस्तान के कोच और खिलाड़ी पर लगाया जुर्माना, इन मामलों में मिली सजा

नई दिल्ली: आईसीसी ने अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट और खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई पर जुर्माना लगाया है। उन पर ये जुर्माना बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए लगाया गया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान ट्रॉट और उमरजई लेवल 1 आचार संहिता का उल्लंघन करते […]

नई दिल्ली: आईसीसी ने अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट और खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई पर जुर्माना लगाया है। उन पर ये जुर्माना बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए लगाया गया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान ट्रॉट और उमरजई लेवल 1 आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए। इसके बाद दोनों पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

ट्रॉट ने अंपायर से जताई थी नाराजगी

दरअसल, सिलहट में जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान मैच बारिश के कारण बाधित हो गया था। बारिश से बाधित होने के कारण खेल को 17 ओवर का कर दिया गया। ब्रेक के दौरान ट्रॉट ने अंपायर के निरीक्षण के दौरान अपनी नाराजगी जताई थी। ट्रॉट को बताया गया था कि मैच को फिर से शुरू होने में और देरी होगी। इसके बाद वे खफा हो गए।

---विज्ञापन---

उमरजई ने तौहीद हृदॉय के खिलाफ दी थी आक्रामक प्रतिक्रिया

वहीं उमरजई को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इसके तहत किसी बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक या आक्रामक प्रतिक्रिया शामिल है। लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में उमरजई बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय का विकेट लेकर उनके करीब पहुंच गए थे। उन्होंने तौहीद के पवेलियन लौटते समय आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी।

दोनों ने स्वीकार किया अपराध 

जुर्माने के अलावा ट्रॉट और उमरजई दोनों को एक डिमेरिट अंक दिया गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है। इस जोड़ी ने मैच रेफरी नेयामुर राशिद की मंजूरी को स्वीकार कर लिया। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं रही। बांग्लादेश ने छह विकेट और पांच गेंद शेष रहते 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से मैच जीत लिया। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में 2-1 से मात खाने के बाद टी-20 सीरीज में 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 17, 2023 07:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola