हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Badminton की नई स्टार उन्नति हुड्डा, जूनियर चैंपियनशिप में रचा इतिहास

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत की नई स्टार उन्नति हुड्डा ने जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में धमाल मचा दिया है। बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के अंडर-17 महिला एकल फाइनल में जापान की मियोन योकूची को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। सेमीफाइनल में जापान की मियोन योकोची को 21-8, 21-17 से हराया।

और पढ़िए – ‘वो निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप में जाने वाले हैं’…विश्वकप 2023 को लेकर DK ने दिया बड़ा बयान

अंडर-15 एकल खिलाड़ी अनीश थोप्पानी और अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत की अंडर-17 पुरुष युगल जोड़ी ने भी फाइनल में प्रवेश करने के लिए शानदार जीत दर्ज की। शीर्ष वरीय उन्नति ने एक बार फिर उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मैच को सीधे सेटों में अपने नाम किया।

विज्ञापन

अर्जुन एमआर-चिराग शेट्टी (2013) और कृष्णा प्रसाद गरगा-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (2015) की पुरुष युगल जोड़ी ने टूर्नामेंट में अंडर-17 वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं। अर्श और संस्कार की फॉर्म में चल रही जोड़ी ने भी चीनी ताइपे के ची-रुई चिउ और शाओ हुआ चिउ के खिलाफ इसी तरह का दबदबा दिखाते हुए अंडर-17 पुरुष युगल फाइनल में 21-15, 21-19 से एकतरफा जीत दर्ज की।

और पढ़िए – Happy Birthday Shikhar Dhawan: विकेटकीपर के तौर पर शुरू किया करियर, अपनी मेहनत के दम पर धवन ऐसे बने टीम इंडिया के ‘गब्बर’

विज्ञापन

अंडर-15 सिंग्लस में अनीश थोप्पानी फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में अनीश ने एक सेट से पिछड़ने के बाद सनसनीखेज वापसी की और चीनी ताइपे के दूसरे वरीय ली यू-जुई को 18-21, 21-12, 21-12 से हराया। फाइनल में अनीश का सामना चीनी ताइपे के चुंग-सियांग यिह से होगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola