भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम, बीसीसीआई ने किया शेड्यूल का ऐलान

bcci (2)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। भारत का अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सत्र 2022-23 सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I श्रृंखला के साथ शुरू होगा और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20I और ODI श्रृंखला होगी। मोहाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर और हैदराबाद क्रमशः दूसरे और तीसरे मैच की मेजबानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी। दूसरा T20I मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेला जाएगा, इसके बाद इंदौर में अंतिम T20I खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को लखनऊ में एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी। रांची और दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे वनडे की मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन

16 अक्टूबर से टी 20 वर्ल्ड कप
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर बी टीम उतारी जा सकती है।

विज्ञापन

आईसीसी टी20 विश्व कप में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में ये दौरा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण होगा। हालांकि भारत खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार फॉर्म में है। भारत वर्तमान में वेस्ट इंडीज के दौरे पर 5 मैचों की T20I श्रृंखला खेल रहा है। जिसमें दो मैचों में भारत ने जीत दर्ज कर ली है।

ये है पूरा शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया का टूर
20 सितंबर पहला टी 20, मोहाली

विज्ञापन

23 सितंबर दूसरा टी 20, नागपुर

25 सितंबर तीसरा टी 20, हैदराबाद

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का टूर
28 सितंबर पहला टी 20, तिरुवनंतपुरम

विज्ञापन

2 अक्टूबर दूसरा टी 20, गुवाहाटी

4 अक्टूबर, तीसरा टी 20, इंदौर

विज्ञापन

वनडे सीरीज (साउथ अफ्रीका का टूर)
पहला वनडे, 6 अक्टूबर, लखनऊ

विज्ञापन

दूसरा वनडे, 9 अक्टूबर, रांची

तीसरा वनडे, 11 अक्टूबर, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ