नई दिल्ली: भारत के 19 साल के प्रथमेश समाधान जावकर ने देश का नाम रौशन किया है। प्रथमेश समाधान जावकर ने शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 2 में विश्व नंबर 1 माइक श्लोसेर (149-148) को हराकर पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड में स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल में श्लोसेर को हराया
विश्व में 54वें स्थान पर काबिज प्रथमेश जावकर ने फाइनल में श्लोसेर के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ी ने फाइनल में 9 के साथ शुरुआत की, लेकिन खिताबी मुकाबले में केंद्र से बाहर उसका एकमात्र शॉट रहा। पिछले महीने वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे और तीरंदाजी विश्व कप एंटाल्या स्टेज I में सातवें स्थान पर रहे थे।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘पिछले साल हमने RCB पर बड़ा एहसान किया था’, जीत के बाद रोहित शर्मा को याद आई पुरानी बात
लगाया कमाल का निशाना
जवकर ने 11 लगातार 10 शॉट लगाए, जिसमें छह लगातार Xs या इनर 10s शॉट शामिल थे। अंतिम सेट तक स्कोर 119-119 था। फाइनल के दौरान जबर्दस्त दबाव था। माइक श्लोसेर मैच के अपने अंतिम तीर के साथ 9 के साथ लड़खड़ा गए। जावकर ने इसे दोनों हाथों से स्वीकार किया और अपना पहला विश्व कप व्यक्तिगत स्वर्ण जीता।
इससे पहले ओजस और ज्योति की भारतीय जोड़ी तथा किम जोंघो और ओह योह्युन की अनुभवी कोरियाई जोड़ी ने पहले तीन चरण में समान 39 अंक बनाए. चौथे और अंतिम चरण में हालांकि कोरियाई टीम दबाव में आ गई और वह 38 अंक ही बना पाई जबकि भारतीय जोड़ी ने फिर से 39 अंक बनाकर लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
और पढ़िए – IPL 2023: टीम इंडिया में जगह पक्की? रिंकू सिंह के जवाब ने जीत लिया सभी का दिल
अवनीत ने जीता कांस्य
अवनीत कौर ने तुर्की की इपेक तोमरुक पर 147-144 की जीत के साथ महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के तीसरे दौर में शूट-आउट में शीर्ष वरीयता प्राप्त ओह योह्युन को हराने के बाद कौर पहले सेमीफाइनल में अनुभवी एला गिब्सन से हार गई थीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines