Zimbabwe cricket team created world record: जिम्बाब्वे ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप रीजनल क्वालीफायर मुकाबले में गाम्बिया के खिलाफ इतिहास रच दिया और टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। इस मैच में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी थी। लेकिन जिम्बाब्वे के नए कीर्तिमान के बाद अब भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
जिम्बाब्वे ने बनाए 344 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 26 गेंदो में 50 रन बनाए, जबकि मारुमानी ने 326 के स्ट्राइक रेट के साथ 19 गेंदों में 62 रन बना डाले। जिम्बावे ने इस मैच में विरोधी टीम के खिलाफ आग उगल दिया और 344 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। जिम्बाब्वे ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने इससे पहले टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। नेपाल ने 314 रन बनाए थे।
टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
टी-20 आई में अब सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान जिम्बाब्वे ने अपने नाम कर लिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेपाल 297 रन के साथ विराजमान है। वहीं भारतीय टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने 297 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर अफगानिस्तान है, जिसने 278 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर चेकिया है, जिसने 278 रन बनाए हैं।
सिकंदर रजा की तूफानी पारी
इस मैच में जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 309.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 133 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में सिकंदर ने 15 छक्के और 7 चौके अपने नाम किए। उन्होंने महज 43 गेंदों में ये कारनाम किया। अब सिकंदर की पारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है।
खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें: IPL 2025: RCB इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव! अगर फाफ डु प्लेसिस हुए रिलीज
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
2 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
5 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
6 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
6 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines