हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 गेंदों में शतक, IPL 2025 के बीच हैरत में World Cricket, कौन है क्रिकेट का नया सेसेंशन?

Zain Naqvi: 23 साल के इटली के बल्लेबाज जैन नकवी ने कमाल कर दिया। उन्होंने टी-10 मैच में 26 गेंदों में शतक और आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़कर महफिल लूट ली।

विज्ञापन

Zain Naqvi: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। अब तक खेले गए मुकाबले में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खासा कमाल कर रहे हैं। वहीं आईपीएल के बीच 23 साल के जैन नकवी ने 26 गेंदों में शतक पूरा कर हाहाकार मचा दिया है। उन्हें क्रिकेट के नए सेंसेशन के रूप में देखा जा रहा है। खास बात ये है कि जैन ने आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 6 लगातार छक्के जड़कर भी अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

जैन नकवी का धमाल

यूरोपियन टी-10 मुकाबले में जैन नकवी ने वो कर दिखाया, जिसका सपना बड़े बड़े बल्लेबाज देखते हैं। यूरोपियन टी-10 में टीम सिविडेट और मारखोर मिलानो के बीच खेले गए मुकाबले में जैन का बल्ला खूब चला। उन्होंने मारखोर की ओर से हिस्सा लेते हुए कमाल कर दिया। आखिरी ओवर में जैन ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के भी अपने नाम किए। उन्होंने 26 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। शतक पूरा करने के बाद भी उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंदों में 160 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 24 छक्के और 2 चौके अपने नाम किए। उन्होंने इस दौरान 432.43 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

मारखोर मिलानो ने जीता मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए मारखोर मिलानो की टीम ने जैन नकवी की ताबड़तोड़ शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। जैन के अलावा अता उल्लाह ने 2 रन बनाए, जबकि विसाल हुसैन ने 25 रन बनाए। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिविडेट 9 ओवर्स में ही 106 रनों पर सिमट गई। सिविडेट की ओर से शाहबाज मसूद ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

जैन नकवी इटली की टीम से खेलते हैं। उन्होंने अब तक 4 टी-20 इंटरनेशल मैच में इटली का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 7 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola