Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

18 साल से भी कम उम्र में बन गया इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का कप्तान, इंग्लैंड के गेंदबाज की निकाल चुका है ‘हेकड़ी’

इंटरनेशनल क्रिकेट में युवाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। एक ओर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी कमाल कर रहे हैं, वहीं अब 17 साल के एक खिलाड़ी अपने देश के कप्तान बन गए हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 8, 2025 10:52
zach Vukusic
ज़ैक वुकुसिक बने कप्तान

Zach Vukusic Youngest Captain: क्रिकेट में हमेशा ही युवाओं का जलवा देखते को मिलता आया है। आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बवाल मचाया था और खूब रन बनाए। अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल से भी कम उम्र के एक खिलाड़ी ज़ैक वुकुसिक ने कमाल कर दिया है। वो अपने देश क्रोएशिया की अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। कुछ समय पहले वो इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को जोरदार छक्का जड़ने के लिए चर्चा का विषय बने थे।

ज़ैक वुकुसिक बने क्रोएशिया के कप्तान

ज़ैक वुकुसिक ने जुलाई 2024 में क्रोएशिया के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद से वो 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके हैं। उन्हें अब क्रोएशिया का कप्तान बना दिया गया है। इसी के चलते ज़ैक अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे यंग कप्तान बन गए हैं। वो अभी 17 साल 312 दिन के हैं और इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलना यह साबित करता है कि उनमें कितना ज्यादा टैलेंट है।

---विज्ञापन---

उन्होंने इसी के साथ फ्रांस के नोमान अमजद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो 18 साल और 24 दिन के थे, तब उन्हें फ्रांस का कप्तान बनाया गया था। अब ज़ैक ने सबसे यंग कप्तान की जगह ले ली है। वो उभरते हुए खिलाड़ी हैं और देखना होगा कि दबाव उन्हें निखारने में सफल होगा, या वो फेल हो जाएंगे।

ज़ैक वुकुसिक कुछ समय पहले बने थे चर्चा का विषय

इंग्लैंड के लिए सालों तक क्रिकेट खेलने वाले डेविड विली के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने कई सारे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा है। ज़ैक वुकुसिक कुछ महीनों पहले उन्हें छक्का लगाने को लेकर चर्चा का विषय बने थे। दरअसल, 26 मई 2025 को सोमेरेस्ट की दूसरी प्लेइंग 11 के लिए खेलते हुए नार्थहैम्पटन की दूसरी प्लेइंग 11 का सामना किया। इस मुकाबले में ज़ैक वुकुसिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 36 रन बनाए। उन्होंने इसी बीच विरोधी टीम के अनुभवी गेंदबाज डेविड विली को जोरदार छक्का लगाकर उनकी हेकड़ी निकाल दी थी।

ये भी पढ़ें:- विराट, रोहित नहीं… इस भारतीय खिलाड़ी को मोईन अली ने बताया ‘बेस्ट’, इंग्लैंड के खिलाफ हाल में जड़े 2 शानदार शतक

First published on: Aug 08, 2025 10:52 AM

संबंधित खबरें