हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: 'सही तरीके से अपने दिमाग का इस्तेमाल...', दूसरे टी-20 से पहले युवराज ने दी अपने चेले को नसीहत

Yuvraj Singh On Abhishek Singh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। ऐसा होने के बाद उनके गुरु युवराज सिंह ने उन्हें नसीहत दी है।

विज्ञापन
Abhishek Sharma and Yuvraj Singh

Yuvraj Singh On Abhishek Singh: लगभग दो महीने बाद पहली बार एक्शन में लौटे भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में तेज शुरुआत की। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी, जहां साथी सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ गलतफहमी के कारण उन्हें रन आउट होना पड़ा। उन्होंने सात गेंदों पर 16 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी के बाद अब उनके गुरु युवराज सिंह ने उन्हें नसीहत दी है।

दरअसल टीम इंडिया के जीतने के बाद अभिषेक ने एक फोटो शेयर की थी। इस पर उनके एक फैन ने कहा कि जल्द ही एक बड़ी पारी आने वाली है। इस पर युवराज ने मजे लेते हुए कहा, ‘केवल तभी जब हम अपना दिमाग सही तरीके से लगाएंगे।’ अभिषेक ने इस साल आईपीएल 2024 के शानदार सेशन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 47 गेंदों में 100 रन बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाका किया था। उन्होंने अपने इस शतक का क्रेडिट युवराज को दिया था।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

उन्होंने तब युवराज संग हुई बातचीत को बताया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने उनसे बात की और उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता क्यों लेकिन जब मैं जीरो पर आउट हुआ तो वह बहुत खुश थे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी शुरुआत है। मुझे लगता है कि उन्हें मेरे परिवार की तरह मुझ पर भी बहुत गर्व होना चाहिए। मैं उनकी वजह से इस लेवल पर खेल रहा हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत मेहनत की है। पिछले दो-तीन सालों से उन्होंने न केवल मेरे क्रिकेट पर बल्कि मैदान के बाहर भी बहुत मेहनत की है।’

अभिषेक का ऐसा रहा है करियर

24 साल के अभिषेक ने अब तक छह टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने यहां 179.49 के स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 140 रन बनाए हैं। इस युवा बल्लेबाज की चमक आईपीएल में जमकर दिखती है, जहां उन्होंने 63 मैचों में 25.48 की औसत से 1376 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात फिफ्टी निकली हैं।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें