IND vs SL, Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जायसवाल भले ही पहली पारी में 32 रन बनाकर रन आउट हो गए हों, लेकिन उन्होंने मैदान पर उतरते ही वो कारनामा कर दिखाया है, जो उनसे पहले सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही कर पाए थे. इस मामले में वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं.
यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का 30वां मुकाबला है. खास बात यह है कि जायसवाल ने अपने सभी 30 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं. यानी वह अब तक किसी भी वेन्यू पर दूसरी बार टेस्ट मैच खेलने नहीं उतरे हैं. 24 वर्षीय जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत रोसेउ से की थी. इसके बाद वह पोर्ट ऑफ स्पेन, सेंचुरियन, केपटाउन समेत कई अलग-अलग मैदानों पर खेल चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेलना उनके करियर का नया वेन्यू है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मैच 33 अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे. इस मामले में वह सबसे ऊपर हैं. उनके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले 32 टेस्ट 32 अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. 30 टेस्ट मैच 30 अलग-अलग वेन्यू पर खेलकर जायसवाल ने भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
सचिन तेंदुलकर को जल्द पीछे देंगे जायसवाल
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 मैच खेलना का रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन ने अपने 24 साल के लंबे करियर में खेले 200 टेस्ट मैचों में से 32 मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर खेले थे. इस मामले में जायसवाल अब उन्हें जल्द ही पीछे छोड़ सकते हैं.
दरअसल, जायसवाल गॉल टेस्ट के बाद कोलंबो में मुकाबला खेलेंगे. यहां भी वह अभी तक नहीं खेले हैं. इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां अभी तक जायसवाल नहीं गए हैं. 33 टेस्ट मैच 33 अलग-अलग वेन्यू पर खेलने के साथ वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे और इस लिस्ट में संजय मांजरेकर की बराबरी कर लेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल टेस्ट में हुआ डराने वाला हादसा! निशान मदुश्का हुए चोटिल, मैदान से जाना पड़ा बाहर
मांजरेकर का भी तोड़ सकते हैं जायसवाल
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में यशसवी जायसवालमांजरेकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, जहां दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में प्रस्तावित है, जहां जायसवाल ने अभी तक कोई टेस्ट नहीं खेला है.
ऐसे में अगर वह न्यूजीलैंड के दोनों टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलते हैं, तो नागपुर टेस्ट उनके करियर का 34वां टेस्ट और 34वां अलग वेन्यू बन सकता है. इस तरह जायसवाल अपने पहले 34 टेस्ट मैचों में 34 अलग-अलग मैदानों पर खेलने वाले खिलाड़ी बनकर मांजरेकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘करियर बर्बाद मत करो…’, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस, गंभीर को लिया आड़े हाथ
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल बाहर
1 min agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines