Yashasvi Jaiswal Dropped Catches: लीड्स टेस्ट के पहले दिन हीरो रहे यशस्वी जायसवाल तीसरे दिन सबसे बड़े विलेन बन गए। यशस्वी ने एक ही गलती को तीन बार दोहराया, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। यशस्वी के कारण पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त लेने का टीम इंडिया का सपना भी साकार नहीं हो सका। सिर्फ यशस्वी ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के बाकी फील्डर्स की भी यही कहानी रही। जो मौके भारतीय फील्डर्स ने गंवाए उसका इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भरपूर फायदा उठाया। सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में टीम इंडिया की वो कमजोरी उजागर हो गई है, जिसमें सुधार नहीं किया गया तो इंग्लैंड में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
एक गलती को यशस्वी ने 3 बार दोहराया
दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड की पहली पारी में एक नहीं, बल्कि तीन अहम कैच टपकाए। यशस्वी ने यह तीनों ही कैच जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छोड़े। पहला कैच यशस्वी ने बेन डकेट का उस समय छोड़ा, जब वह सिर्फ 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद डकेट ने अपनी पारी में 47 रन और जोड़े। दूसरा कैच यशस्वी ने ओली पोप का 60 रन के स्कोर पर टपकाया। पोप फिर शतक जड़ने में सफल रहे। यशस्वी ने हैरी ब्रूक को भी 83 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। ब्रूक अपने खाते में 16 रन जोड़ने में सफल रहे। यशस्वी द्वारा छोड़े गए तीन कैच के चलते इंग्लैंड 109 रन अधिक बनाने में सफल रही। यशस्वी अगर इन 3 कैच को लपकने में सफल रहते तो टीम इंडिया को अच्छी खासी बढ़त मिल सकती थी।
कमजोरी पड़ ना जाए भारी
लीड्स के मैदान पर टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद लचर दिखाई दी। भारतीय फील्डर्स ने कैच तो टपकाए ही इसके साथ कई मिसफील्ड भी किए। क्रिकेट के खेल में कहा जाता है कि कैच जीतो मतलब मैच जीतो। अब अगर भारतीय फील्डर्स को इंग्लैंड को उसी के घर में धूल चटानी है, तो अपनी फील्डिंग दुरुस्त करनी होगी। इंग्लिश सरजमीं पर पहुंचते ही टीम इंडिया की यह कमजोरी पहली ही इनिंग में खुलकर सामने आ गई है।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
2 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines