Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में सभी की निगाहें यशस्वी जायसवाल पर रहने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ टेस्ट में दो दोहरा शतक भी जमाया है। हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं। उनके पास इतिहास रचने का मौका है।
यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका
टेस्ट प्रारूप में यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड बेहद दमदार है। अब तक के अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि वह अब टेस्ट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इस कीर्तिमान को पूरा करने से केवल 202 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 36 पारी में 1798 रन बनाए हैं।
वहीं भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे तेज 2 हजार रन पूरा करने का कारनामा वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने किया था। दोनों ने 40-40 पारियों नें ये उपलब्धि हासिल की थी।
ऐसा रहा है करियर
जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 19 टेस्ट मैच में अपना प्रतिनिधित्व किया है। अब तक उन्होंने 4 शतक के अलावा 10 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। जायसवाल टेस्ट में भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और खुलकर शॉट खेलना पसंद करते हैं। एक बार जब जायसवाल का क्रीज पर अपना पांव जमा लेते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है।
जायसवाल को मिलेगा नया जोड़ीदार
रोहित शर्मा ने के संन्यास के बाद जायसवाल की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। उन्हें इस सीरीज में नया जोड़ीदार मिलने वाला है। माना जा रहा है कि केएल राहुल और जायसवाल इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए ओपन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
57 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines