Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar का होगा फर्स्ट टाइम एवर मैच! 27 साल का रेसलर दे सकता है चुनौती

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का भी मैच होगा. कंपनी द्वारा उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. सवाल ये है कि उनकी टक्कर किसके साथ होगी. एक रिपोर्ट में अब उनके मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 13, 2026 08:43
WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े मैच वहां पर होने वाले हैं. शो के लिए ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. उनका भी वहां पर मैच होगा. सवाल ये है कि उनकी टक्कर किसके साथ होगी. लैसनर कंपनी के बड़े स्टार हैं तो उनकी बुकिंग भी खास अंदाज में ही करनी होगी. एक रिपोर्ट में द बीस्ट के फर्स्ट टाइम एवर मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा?

ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल SummerSlam में दो साल बाद वापसी की. बाद में उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ हुआ. इसके बाद उन्होंने मेंस वॉरगेम्स मैच में भी हिस्सा लिया. लैसनर हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में अंतिम बार टीवी पर दिखे थे. Bodyslam.net की रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 42 के लिए लैसनर और ओबा फेमी के बीच एक मैच पर चर्चा चल रही है.

---विज्ञापन---

ओबा फेमी ने मेंस रॉयल रंबल मैच में डॉमिनेट किया था. उन्होंने शुरुआत में ही पांच स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था. फेमी का सामना लैसनर से भी हुआ. लैसनर ने उन्हें सुप्लेक्स दिया. फेमी ने भी लैसनर क्लोथलाइन से गिराया. अंत में लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया. अगर इन दोनों के बीच मैच होता है तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns के होने वाले टाइटल मैच का नतीजा लीक! ट्राइबल चीफ के फैंस के लिए खुशखबरी

WWE में कब होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?

WWE ने हाल ही में ऐलान किया है कि ब्रॉक लैसनर 23 फरवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड में आएंगे. ये शो अटलांटा से लाइव आएगा. सबसे बड़ी बात है रेड ब्रांड का ये शो एलिमिनेशन चैंबर से पहले होगा. लैसनर आकर बड़ा बवाल वहां पर मचा सकते हैं. हो सकता है कि उनका सामना ओबा फेमी से हो जाए. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. फैंस के लिए ये बहुत बड़ा मोमेंट होगा.

ये भी पढ़ें:-WWE ने भारत में आखिरी बार कब किया था इवेंट का आयोजन? जानिए John Cena सहित किन स्टार्स ने लिया हिस्सा

First published on: Feb 13, 2026 08:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.