हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Night of Champions रिजल्ट्स, 28 June, 2025: John Cena की जीत, Jacob Fatu की बादशाहत खत्म, Randy Orton को झटका

WWE Night of Champions 2025 में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला. WWE ने शो को जोरदार बनाने की पूरी कोशिश की. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता.

विज्ञापन
WWE

Night of Champions: सऊदी अरब में हुए WWE Night of Champions 2025 का शानदार समापन हो गया है. फैंस को छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में जॉन सीना और सीएम पंक के बीच धमाकेदार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ. कुछ स्टार्स ने वापसी भी की. वहीं सोलो सिकोओ नए यूएस चैंपियन बन गए हैं. आइए आपको Night of Champions के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

रैंडी ऑर्टन vs कोडी रोड्स (King of the Ring फाइनल मैच)

रैंडी ऑर्टन को फैंस का जबरदस्त समर्थन एंट्री के दौरान मिला. दोनों स्टार्स ने शुरुआत में ही एक-दूसरे पर हमला किया. ऑर्टन ने शानदार सुपरप्लेक्स कोडी को दिया. ऑर्टन की पीठ में इंजरी आ गई थी और रोड्स ने उसे ही निशाना बनाया. चोटिल होने के बावजूद ऑर्टन ने मैच में अपना दम दिखाना जारी रखा. ऑर्टन ने अचानक कोडी को आरकेओ भी लगाया. हालांकि, कोडी ने किकआउट कर लिया. ऑर्टन ने कोडी को पंट किक मारने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली.

ऑर्टन ने कोडी को दूसरा आरकेओ भी लगाया लेकिन कोडी ने किकआउट कर लिया. मैच के अंत में ऑर्टन ने रेफरी का ध्यान भटकाने के लिए स्टील चेयर का प्रयोग किया. इसके बाद रैंडी ने टर्नबकल निकाल दिया. हालांकि, कोडी ने ऑर्टन को उसमें धक्का देकर पटक दिया. ऑर्टन की पसलियों में इसकी वजह से दिक्कत हो गई. रो़ड्स ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने रैंडी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. इस तरह वह वह नए किंग ऑफ द रिंग बन गए.

विज्ञापन

रिया रिप्ली vs राकेल रॉड्रिगेज

रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज ने स्ट्रीट फाइट मैच में अपना खूब दम दिखाते हुए एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला किया. दोनों ने एक-दूसरे पर स्टील स्टेप्स से अटैक किया. राकेल ने रिया को टेबल पर जबरदस्त पावरबॉम्ब लगाकर सभी को हैरान कर दिया. मैच में रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. उन्होंने रिया पर अटैक किया. हालांकि, बाद में रिया ने परेज को कूड़ेदान में फेंक दिया. अंत में रिया ने राकेल को टेबल के ऊपर से धमाकेदार रिप्टाइड लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

सैमी जेन vs कैरियन क्रॉस

सैमी जेन और कैरियन क्रॉस के बीच धमाकेदार मैच हुआ. सैमी ने क्रॉस को बैरियर से अचानक मूनसॉल्ट लगाया. हालांकि, क्रॉस को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने सैमी को रिंग के पार फेंक दिया. दोनों ने एक-दूसरे पर अपने तगड़े मूव्स लगाए. खासतौर पर क्रॉस ने मुकाबले में ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने सैमी के कुछ मूव्स को शानदार अंदाज में काउंटर किया. मैच का अंत भी गजब का रहा. सैमी पस्त पड़ गए थे. क्रॉस उन्हें अपना मूव लगाने गए लेकिन सैमी ने उन्हें हैलुवा किक लगा दी. इसके बाद सैमी ने क्रॉस को पिन किया और जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ

जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब प्रभावित किया. फाटू ने सिकोआ की खूब हालत खराब की. मुकाबले के बीच में जेसी माटेओ ने आकर रेफरी का ध्यान भटकाया. वहीं पर टांगा लोआ ने वापसी ने करते हुए फाटू पर हमला किया. हालांकि, फाटू को पिन करने में सोलो नाकाम रहे.

फाटू ने रिंग के बाहर माटेओ और लोआ पर डाइव लगाकर उनकी हालत खराब की. रिंग के अंदर उन्होंने सिकोआ को मूनसॉल्ट लगाकर पिन किया लेकिन हिकुलियो ने डेब्यू करते हुए हुए उन्हें बाहर खींच लिया. हिकुलियो ने फाटू को चोकस्लैम लगाया और रिंग के अंदर डाल दिया. इसके बाद सिकोआ ने समोअन स्पाइक लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. अब वह WWE के नए यूएस चैंपियन बन गए हैं.

विज्ञापन

जेड कार्गिल vs ओस्का (Queen of the Ring फाइनल)

जेड कार्गिल और ओस्का ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. शुरुआत में ओस्का ने अपना दबदबा बनाया. कार्गिल ने कुछ समय बाद वापसी कर अपनी ताकत दिखाई. मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. ओस्का मे मुकाबले में अपने एक्शन से सभी को प्रभावित किया. अंत में कार्गिल ने ओस्का को जेडेड फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की. वह WWE की नई Queen of the Ring बन गईं.

जॉन सीना vs सीएम पंक (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप)

जॉन सीना और सीएम पंक के बीच मैच के लिए सभी उत्साहित थे. मेन इवेंट में इनके बीच मुकाबला हुआ. मैच शुरुआत में काफी धीमा रहा. धीरे-धीरे दोनों स्टार्स ने अपनी रफ्तार दिखाई. सीना ने AA और पंक ने GTS लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों ने एक-दूसरे के मूव को खूब अंदाज में काउंटर किया. पंक ने एक बार सीना को GTS लगाकर पिन किया लेकिन रेफरी वहां मौजूद नहीं थे.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ एंट्री की और पंक को टेबल पर पटक दिया. रॉलिंस ने रेफरी को कैश-इन के लिए बुलाया. हालांकि, सीना ने रेफरी को पटक दिया. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने बवाल मचाया. दोनों को धराशाई करने के लिए पेंटा और सैमी जेन ने एंट्री की. रॉलिंस को सीना ने AA लगाकर बाहर किया. सीना ने पंक को गले लगाया और लो-ब्लो मारने की कोशिश की. पंक ने सीना के लो-ब्लो को रोक दिया. रॉलिंस ने आकर पंक पर हमला किया. सीना ने अंत में पंक को AA लगाकर मैच में जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शुभमन गिल कब तक रहेंगे कप्तान? रवि शास्त्री ने कर दी समय सीमा तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola