हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Night of Champions 2025: मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब-कहां लाइव देखें?

WWE Night of Champions 2025 काफी धमाकेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. आइए आपको इस इवेंट को लेकर पूरी जानकारी देते हैं.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Night of Champions 2025 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को इस बार रियाद, सऊदी अरब में तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. 28 जून को ताबड़तोड़ एक्शन के साथ WWE यूनिवर्स को सरप्राइज मिलना तय लग रहा है. कोडी रोड्स, जॉन सीना, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, जेड कार्गिल और सैमी जेन जैसे स्टार्स धमाले मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं.

Night of Champions के लिए WWE ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सीएम पंक और जॉन सीना के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है. इवेंट में कुछ रेसलर्स की वापसी हो सकती है. रोमन रेंस वापस आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. खैर हम आपको Night of Champions के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

WWE Night of Champions को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

Night of Champions का इस बार 11वां संस्करण होगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. इंटरनेशनल मार्केट में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला यह पहला Night of Champions होगा. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि वह दर्शकों को एक बढ़िया शो देने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

Night of Champions को देखने के लिए भारतीय दर्शक भी तैयार हैं. आप जानते हैं कि भारत में अब WWE के सभी शोज का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होता है. बता दें Night of Champions भारत में शनिवार 28 जून, 2025 को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत रात में 10:30 बजे से होगी.

WWE Night of Champions का मैच कार्ड

-जॉन सीना vs सीएम पंक: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

विज्ञापन

-कोडी रोड्स vs रैंडी ऑर्टन: King of the Ring टूर्नामेंट फाइनल मैच

-जेड कार्गिल vs ओस्का: Queen of the Ring टूर्नामेंट फाइनल मैच

विज्ञापन

-जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ: यूएस चैंपियनशिप मैच

-रिया रिप्ली vs राकेल रॉड्रिगेज: स्ट्रीट फाइट मैच

विज्ञापन

-सैमी जेन vs कैरियन क्रॉस: सिंगल्स मैच

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स, 27 June, 2025: John Cena की बेइज्जती, कंपनी को मिला नया चैंपियन, Jacob Fatu का कहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola