हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'करियर खत्म', Triple H ने WWE दिग्गज के रिटायरमेंट का किया ऐलान, 2023 में लड़ा था अंतिम मैच

WWE के एक दिग्गज का इन-रिंग करियर खत्म हो गया है. ट्रिपल एच ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. हाल ही में उनके ऐतिहासिक करियर का जश्न मनाया गया. द गेम ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Triple H: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां शानदार अंदाज में चल रही हैं. फैंस को लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. इस बीच WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक WWE दिग्गज के ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट की बात कही है. द गेम ने बता दिया है कि उनका इन-रिंग करियर अब खत्म हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा बयान

रेसलिंग की दुनिया में बुकर टी का बहुत बड़ा नाम है. वो WCW के दिनों से ही फेमस रहे हैं. 2000 के दशक में रूथलेस एग्रेसन एरा के दौरान उनकी ट्रिपल एच के साथ जबदस्त राइवलरी रही थी. बुकर टी ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए. उनका किंग कैरेक्टर बहुत खास रहा. बुकर टी अभी NXT में कमेंटेटर की भूमिका में हैं. NXT का लेटेस्ट एपिसोड बुकर टी के होमटाउन ह्यूस्टन, टेक्सस में हुआ था. वहां पर ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बुकर टी के करियर का शानदार जश्न मनाया.

ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर बुकर टी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि बुकर टी का करियर समाप्त हो गया है. द गेम ने आगे कहा कि बुकर टी बैकस्टेज में यंग रेसलर्स के लिए मार्गदर्शक और कैमरे के सामने एक प्रतिभाशाली इंसान बने हुए हैं. ट्रिपल एच ने WWE के वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “भले ही बुकर टी का हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाला इन-रिंग करियर खत्म हो गया हो, इसके बावजूद उन्होंने WWE में अपना योगदान दिया है. बैकस्टेज वो हमारे टैलेंट के लिए एक मार्गदर्शक और सलाहकार हैं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-11 साल बाद पहली जीत…मौजूदा WWE चैंपियन ने WrestleMania 42 से पहले किया कमाल, दिग्गज की शर्मनाक हार

WWE टीवी पर कब लड़ा था बुकर टी ने अंतिम मैच?

बुकर टी ने कई सालों से WWE में मैच नहीं लड़ा है. रॉयल रंबल 2023 में अंतिम बार वो इन-रिंग एक्शन में दिखाई दिए थे. मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 21वें नंबर पर सरप्राइज एंट्री की थी. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे. हालांकि, बुकर टी ज्यादा देर तक रिंग में नहीं टिक पाए थे. वो एक मिनट से पहले ही एलिमिनेट हो गए. उन्हें गुंथर ने रिंग से बाहर का रास्ता दिखाया. अब बुकर टी 61 साल के हो गए हैं. उनका इन-रिंग में वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘छाती पर पांव रखो’, WWE रिंग में Brock Lesnar ने विरोधी को बड़ा स्टार दिखाकर जीता दिल, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola