Roman Reigns Tattoos: WWE में आज रोमन रेंस किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वह टॉप स्टार बन चुके हैं. उन्होंने लगातार अपने कैरेक्टर के साथ-साथ फीजिक पर भी काम किया. साल दर साल उनकी बॉडी और लुक भी तगड़ा होता गया. रेसलिंग के प्रति उनकी लगन ने उन्हें बड़े मुकाम तक पहुंचाया. वैसे रेंस शरीर पर बने शानदार टैटू कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. रेंस ने अपने टैटू को हमेशा सभी को काफी गर्व महसूस करते हुए दिखाया है. कई लोगों को उनके शरीर पर बने टैटू का मतलब पता नहीं होगा. रेंस अनोआ’ई परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं तो सभी को उनके बारे में जानना जरूरी है.
WWE स्टार रोमन रेंस ने बनाए हैं बहुत ही सुंदर टैटू
रोमन रेंस के दाहिने कंधे और हाथ में टैटू बनाया हुआ है जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं. रेंस के दाहिने कंधे में समोअन ट्राइबल आर्ट का टैटू है और वह लगातार इसका विस्तार करते रहते हैं. समोअन ट्राइबल आर्ट एक ट्रेडिशनल टैटू है जो उनकी लैगेसी को दर्शाता है. रेंस का यह टैटू दाहिने हाथ और पेक्टोरल पर फैला हुआ है. समोअन कल्चर में टैटू में कोई ना कोई कहानी होती है और लोग बहुत कम उम्र में ही टैटू बना लेते हैं.
समोअन ट्राइबल आर्ट टैटू को अब अपनी चेस्ट तक बना लिया और इस वजह से ही वह बहुत खूबसूरत लगता है. एक तरह से यह पैतृक कला है. रेंस की तरह इस टैटू को द रॉक, जे उसो और जिमी उसो ने भी बनाया है. यह सभी समोअन परिवार के ही हैं. रेंस की दाहिनी कलाई में टर्टल ट्राइबल आर्ट टैटू बना हुआ है. यह पॉलिनेशियन कछुआ है और इसके ऊपर बहुत ही बढ़िया एक फूल है. रोमन ने कुछ साल पहले बताया था कि यह उनकी बेटी जोजो के साथ उनके गहरे रिलेशन का प्रतीक है. कई लोगों को पता नहीं होगा कि रेंस को दाहिने हाथ का टैटू बनाने में करीब 17 घंटे लगे थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline में शामिल होगी 41 साल की महिला रेसलर! हुई बड़ी भविष्यवाणी
रोमन रेंस कितने दिन तक रहे थे चैंपियन?
रोमन रेंस ने अगस्त, 2020 में हील टर्न लिया था. इसके बाद उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए थे. हील बनने के एक हफ्ते बाद ही रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. कुछ साल बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी जीती. कंपनी ने दोनों टाइटल को यूनिफाइड कर दिया. इसके बाद रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कहा गया. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. पिछले साल रेसलमेनिया में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी.
ये भी पढ़ें:-John Cena ने दी इस WWE स्टार को करियर बदलने वाली सलाह, मान ली बात और चमक गई किस्मत
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
5 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines