हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vince McMahon ने WWE में Roman Reigns का पहला वर्ल्ड टाइटल रन किया था बर्बाद, दिग्गज का खुलासा

WWE Survivor Series 2015 में रोमन रेंस ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि, वह टाइटल बहुत जल्द हार गए. अब इस पर एक दिग्गज ने खास बयान दिया है.

विज्ञापन
रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE Survivor Series 2015 में रोमन रेंस ने डीन एंब्रोज को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की थी. WWE में रोमन का यह पहला टाइटल था. हालांकि, रेंस इसकी ज्यादा खुशी नहीं मना पाए थे. शेमस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और टाइटल अपने नाम किया. ट्रिपल एच भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे. द गेम भी रेंस के टाइटल हारने का बड़ा कारण रहे थे. यह मुकाबला आजतक विवादों में ही रहता है. किसी को नहीं पता कि रेंस को इतनी जल्दी हराने का फैसला किसका था. अब दिग्गज शेमस ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE दिग्गज शेमस ने क्या कहा?

हाल ही में Insight के Chris Van Vliet से शेमस ने बात की. उन्होंने वहां पर अपने करियर के कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की. Survivor Series 2015 में अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर शेमस ने कहा,”पहले इस चीज का प्लान नहीं बनाया गया था. हम उस समय अटलांटा में थे. सैथ रॉलिंस को चोट लग गई थी. मैंने मनी इन द बैंक जीता था. रोमन रेंस के ऊपर कैश-इन की चर्चा मैच से कुछ देर पहले ही एक कमरे में ही हुई थी क्योंकि उस दिन मेरा भी मैच था. उस समय लोग मुझसे नफरत करते थे. रेंस के ऊपर कैश-इन एक बेहतरीन पल था. मुझे भी इस बारे में अंतिम समय में ही बताया गया था. विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में इसका फैसला लिया था”.

रोमन रेंस बन चुके हैं बड़े स्टार

रेसलिंग की दुनिया में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली. अपने गिमिक पर रेंस ने शानदार काम किया. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी.. उन्होंने पॉल हेमन के साथ मिलकर ब्लडलाइन स्टोरी को भी सातवें आसमान पर पहुंचाया. इसमें शामिल सभी स्टार्स आज WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं. रेंस WWE के अब एक ब्रांड हैं. उनका शेड्यूल पार्ट टाइम है. जब भी वह रिंग में आते हैं तो काभी बवाल मचता है. फैंस का भी उन्हें धमाकेदार समर्थन मिलता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-पेट बाहर और बाजू की लटकती चर्बी, WWE दिग्गज Triple H को ये क्या हुआ, खराब फिटनेस देख हैरान हो जाएंगे आप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola