Triple H: WWE में बतौर रेसलर ट्रिपल एच ने बहुत जबदस्त काम किया है. कुछ साल पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा था. 2022 से वह WWE हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काम कर रहे हैं. द गेम को हमेशा उनकी तगड़ी फिटनेस के लिए जाना जाता था. उनकी बॉडी से प्रेरित होकर कई यंग स्टार्स ने रेसलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने की सोची. पिछले कुछ समय से ट्रिपल एच की बॉडी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी. अब दिग्गज की सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें आई हैं उनमें उनका बॉडी शेप बहुत ही बेकार लग रहा है.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच की फिटनेस हुई खराब
ट्रिपल एच और उनकी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन अपनी बेटियों के साथ ग्रीस के मायकोनोस में छुट्टियां मनाने गए हैं. वहां से ट्रिपल एच और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. द गेम ने अपना बॉडी प्रदर्शन भी किया है. यूरोप में इस समय गर्मी है तो दिग्गज धूप का आनंद ले रहे हैं. ट्रिपल एच का पेट थोड़ा बाहर निकल गया है. साथ ही साथ उनकी बाजुओं की लटकती चर्बी ने उनके लुक को काफी खराब कर दिया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी चर्चा का विषय बन गई हैं.
WWE में ट्रिपल एच ने हासिल की सफलता
ट्रिपल एच का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. WWE में बतौर रेसलर हमेशा उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता. वह 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं. 9 बार उन्होंने WWF/WWE चैंपियनशिप और 5 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. द गेम ने पांच बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती है. इसके अलावा एक बार वह WWE टैग टीम चैंपियन और दो बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं. ट्रिपल एच ने 2002 और 2016 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच को भी अपने नाम किया. वह ग्रैंड स्लैम विजेता भी हैं. अपने करियर में ट्रिपल एच सात बार रेसलमेनिया का मेन इवेंट कर चुके हैं. 2022 में द गेम ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.