हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

38 साल का रेसलर WWE में Brock Lesnar को करेगा रिटायर! द बीस्ट के अंतिम विरोधी को लेकर हुई भविष्यवाणी

WWE से बहुत जल्द ब्रॉक लैसनर रिटायर होने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि उनके पास अब कम समय है. सवाल खड़ा हो रहा है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. इसे लेकर अब बड़ा बयान सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE स्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर खुलासा

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वो रिटायर होने वाले हैं. पिछले साल समरस्लैम में उन्होंने लंबे समय बाद वापसी की. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो ज्यादा समय के लिए काम करने नहीं आए हैं. अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि WWE में लैसनर का अंतिम विरोधी कौन होगा. कई नाम सामने रहे हैं. एक दिग्गज ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

कौन होगा WWE में ब्रॉक लैसनर का अंतिम विरोधी?

हाल ही में रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने इनसाइट पर इंटरव्यू देते हुए ब्रॉक लैसनर के अंतिम विरोधी पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि लैसनर का अंतिम मुकाबला 38 साल के गुंथर के साथ हो सकता है. उन्होंने द रिंग जनरलर को द बीस्ट का बढ़िया विरोधी बताया. रॉबर्ट्स के अनुसार, “मेरी राय है कि ब्रॉक लैसनर को गुंथर रिटायर कर सकते हैं. ये बहुत अच्छा होगा. गुंथर में बहुत खूबियां हैं. गुंथर के पास लोगों को रिटायर करने की पूरी क्षमता है. मुख्य बात ये है कि वो हर किसी को रिटायर नहीं करते हैं. अगर हर किसी का रिटायरमेंट मैच गुंथर के साथ होगा, तो फिर ये आम बात हो जाएगी. गुंथर अगर लैसनर को रिटायर करते हैं, तो ये बहुत बढ़िया होगा”.

ये भी पढ़ें: ‘नशे में था’, सालों बाद खुला Brock Lesnar की छाती पर बने टैटू का राज, WWE दिग्गज ने खुद बताया सच

विज्ञापन

गुंथर के लिए 2025 रहा शानदार

गुंथर को अब WWE ने करियर किलर उपनाम दे दिया है. 2025 में उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. दोनों के खिलाफ गुंथर ने जीत हासिल की. 2026 के रॉयल रंबल में गुंथर ने एजे स्टाइल्स को हराकर उन्हें रिटायर किया. मौजूदा समय में वो टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. कंपनी ने उनके लिए आगे भी बढिया प्लान बनाया है. ट्रिपल एच भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, विरोधी को हराकर चैंपियन बनने का किया दावा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola