WWE: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को कंपनी ने बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. आपको बता दें रिंग में पोस्टर बॉय और किंग रोमन रेंस ने 85 दिन बाद वापसी कर ली है. रेड ब्रांड के शो के अंत में उन्होंने आकर सभी को खुश कर दिया. WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस के ऊपर हमला किया था. तब से वह टीवी पर नज़र नहीं आए थे. अब उन्होंने SummerSlam 2025 के लिए रिंग में जबरदस्त एंट्री की है.
WWE Raw में क्या हुआ?
Raw के मेन इवेंट में गौंटलेट मैच हुआ. यह SummerSlam 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच था. मुकाबले की शुरुआत ब्रॉन ब्रेकर और पेंटा ने की. ब्रेकर ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने पेंटा को बाहर किया. इसके बाद एलए नाइट को भी ब्रेकर ने पिन करते हुए मुकाबले से आउट किया. जे उसो ने आकर अपनी ताकत दिखाई. हालांकि, वह ब्रॉन्सन रीड की दखलअंदाजी से हार गए. सीएम पंक ने आकर ब्रेकर को सबक सिखाया. वहां पर भी रीड ने दखल दिया लेकिन जे ने वापस आते हुए उन्हें धराशाई किया. अंत में पंक ने ब्रेकर को GTS लगाया और मैच अपने नाम कर लिया.
मुकाबला खत्म होने के बाद रीड और ब्रेकर ने पंक और जे के ऊपर अटैक किया. रीड दोनों को सुनामी लगाने वाले थे लेकिन रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने रीड और ब्रेकर दोनों को सुपरमैन पंच लगाया. अंत में रेंस ने रीड को जबरदस्त स्पीयर लगाकर उनका बुरा हाल कर दिया. रेंस ने अपने भाई जे को गले लगाया. पंक और उनका आमना-सामना भी हुआ. वहीं रैंप पर रीड, ब्रेकर और पॉल हेमन काफी गुस्से में खड़े थे.
SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोमन रेंस की वापसी को लेकर लगातार अटकलें और अफवाहें सामने आ रही थीं. अब यह पक्का हो गया है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रेंस का जलवा देखने को मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनका मैच ब्रॉन ब्रेकर के साथ होगा. यह बात लगभग पक्की होती हुई दिखाई दे रही है. SummerSlam 2025 में रेंस और ब्रेकर के बीच टक्कर की पूरी संभावनाएं हैं.
संबंधित खबरें
Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
17 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
21 hrs agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
5 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
6 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
6 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
8 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने
10 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर हुआ हमला
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines