हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में The Shield के बाद अब इस बड़े ग्रुप का होगा अंत! हॉल ऑफ फेमर Paul Heyman को लगेगा बड़ा झटका

WWE में बहुत जल्द अब एक और ग्रुप का पतन होने वाला है. इसे लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ गई है. पॉल हेमन को आने वाले समय में बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. ये भी हो सकता है कि वो किसी अन्य स्टार के मैनेजर बन सकते हैं.

विज्ञापन
द विज़न को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

The Vision: WWE में इस समय कई ग्रुप काम कर रहे हैं, जिसमें से एक द विज़न भी है. पिछले साल रेसलमेनिया के बाद पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस ने इसे बनाया था. अक्टूबर में रॉलिंस को धोखा मिल गया था. इसके बाद से पूरी तरह इसका नेतृत्व हेमन कर रहे हैं. इस ग्रुप में ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड और ऑस्टिन थ्योरी हैं. खैर इसका फ्यूचर सुरक्षित नहीं लग रहा है. बहुत जल्द ग्रुप का अंत होने वाला है. हाल ही में इसके बड़े संकेत मिले हैं. अब एक रिपोर्ट में भी बुरी खबर सामने आ रही है.

क्या WWE में होगा द विज़न का अंत?

फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट ने द विज़़न को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसके अनुसार कुछ लोग चाहते हैं कि ये ग्रुप बना रहे और इसे नए तरीके से पेश किया जाए. सदस्यों का बदलाव भी किया जा सकता है. कुछ लोगों का मानना है कि विज़न को अब उनके हाल में छोड़ने का समय आ गया है. इसका साफ मतलब है कि ग्रुप का अंत भी हो सकता है. वैसे जिस हिसाब से स्टोरी चल रही है उस देखकर लग रहा है कि विज़न आगे नहीं बढ़ने वाला है. लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर का करियर अब अधर में लटक सकता है.

द शील्ड का भी नहीं होगा रीयूनियन

WWE में द शील्ड ग्रुप का भी बहुत बड़ा बना नाम है. इसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने काम किया. एंब्रोज मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं. वहीं रॉलिंस और रेंस WWE के टॉप स्टार हैं. इन दोनों का मुकाबला समरस्लैम 2026 में होने वाला है. हाल ही में Raw के एपिसोड में रेंस ने कहा कि शील्ड का चैप्टर समरस्लैम में खत्म हो जाएगा. इसका मतलब है कि अब इस ग्रुप का कभी रीयूनियन देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास की सबसे महान टीम The Shield का अंत! Roman Reigns ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola