WWE इतिहास की सबसे महान टीम The Shield का अंत! Roman Reigns ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल
WWE में द शील्ड को हमेशा याद किया जाता है. कई बार इस ग्रुप के रीयूनियन की मांग भी उठती है. इसमें काम करने वाले सदस्य अब काफी मशहूर हो गए हैं. खैर जिन लोगों को उम्मीद है कि शील्ड आगे जाकर एक साथ आएगा, तो एक बुरी खबर उनके लिए सामने आ गई है.

The Shield Group: 2012 में मेन रोस्टर में द शील्ड ने धमाकेदार डेब्यू किया था, जिसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे. इन तीनों को तगड़ा पुश दिया गया. ये ग्रुप बहुत जल्दी लाइमलाइट में आकर मशहूर हो गया. 2014 में रॉलिंस ने अपने दोनों साथियों के ऊपर चेयर से हमला कर ग्रुप का अंत कर दिया. इसके बाद तीनों के बीच नफरत पैदा हो गई. बीच में एक बार फिर से तीनों स्टार्स साथ आए, लेकिन फिर से रास्ते अलग हो गए. अब तो द शील्ड ग्रुप का रीयूनियन होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है. खुद ट्राइबल चीफ ने अपने एक बयान से हड़कंप मचा दिया है. (Photo: WWE.com)
तीनों स्टार्स के रास्ते हो गए अलग
2 / 6रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के रास्ते अलग हो गए हैं. 2019 से जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं. वो अब टोनी खान की कंपनी के टॉप स्टार हैं. वहीं रेंस और रॉलिंस एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. खासतौर पर रॉलिंस तो रेंस की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं. वो कई बार इंटरव्य में ये बात कह चुके हैं. (Photo: WWE.com)
SummerSlam 2026 के लिए मैच का ऐलान
3 / 6SummerSlam 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होने वाला है. लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के दुश्मन रहे हैं. इनकी राइवलरी में अभी तक रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला है. ये बात जरूर रेंस को चुभती होगी. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का बड़ा बयान
4 / 6WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच तगड़ा सैगमेंट हुआ. शो ऑफ-एयर होने के बाद रेंस ने रॉलिंस को एक संदेश दिया. उन्होंने कहा, "समरस्लैम 2026 में हम द शील्ड का चैप्टर हमेशा के लिए बंद कर देंगे". रेंस के इस बयान से कई लोगों का दिल टूट गया होगा. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns vs Seth Rollins मैच में किसकी होगी जीत? दिग्गज ने भविष्यवाणी से मचाई सनसनी
द शील्ड का रीयूनियन हुआ मुश्किल
5 / 6फैंस की हमेशा से द शील्ड के रीयूनियन की मांग रही है. अब ऐसा होना मुश्किल है. डीन एंब्रोज शायद कभी WWE में नहीं आएंगे. वो कई बार ये बात कह चुके हैं. रोमन और रॉलिंस भी साथ नहीं आने वाले हैं. ऊपर से रेंस ने कह दिया है कि समरस्लैम 2026 में शील्ड हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में किसकी होगी जीत?
6 / 6रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस कह चुके हैं कि इस बार समरस्लैम में दोनों के बीच अंतिम मुकाबला होगा. रॉलिंस ने कहा कि रेंस के पास उन्हें हराने का अंतिम मौका है. वहीं रेंस भी रॉलिंस को मात देने का दावा ठोक चुके हैं. मैच बहुत ही तगड़ा होगा. वैसे उम्मीद है कि रेंस अपने टाइटल को इस बार रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)