Cody Rhodes: WWE SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच सैगमेंट देखने को मिला. अब इनकी राइवलरी बहुत ही खतरनाक हो गई है. 40 साल के मैकइंटायर ने इस बार अपनी घिनौनी हरकत से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने हजारों फैंस के सामने कोडी और उनके पिता डस्टी रोड्स की तस्वीर जला दी. एरीना में बैठे दर्शक ये देखकर हैरान रह गए थे. कोडी ने मैकइंटायर को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें रिंग में नहीं जाने दिया.
WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर का बवाल
कोडी रोड्स के लिए WWE SmackDown का एपिसोड अच्छा नहीं रहा. रोड्स ने WWE यूनिवर्स को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते वो ड्रू मैकइंटायर का बुरा हाल करेंगे. कोडी ने अपनी तारीफ भी. उनके सैगमेंट में मैकइंटायर ने दखलअंदाजी की. वो पार्किंग लॉट में नज़र आए. मैकइंटायर ने चैंपियनशिप मैच के लिए तीन शर्तों की घोषणा की. मैकइंटायर ने इसके बाद कोडी और उनके दिवंगत पिता डस्टी रोड्स की तस्वीर निकाली. मैकइंटायर ने उसे नीचे पटका कर उसके फ्रेम को चकनाचूर कर दिया.
कोडी रोड्स गुस्से में आकर पॉर्किंग लॉट की तरफ दौड़े, लेकिन वहां पर मैकइंटायर मौजूद नहीं थे. मैकइंटायर रिंग में पहुंच चुके थे. कोडी रिंग की तरफ भागे, लेकिन उन्हें सिक्योरिटी ने पकड़ लिया. इसके बाद ड्रू ने कोडी और उनके पिता की तस्वीर जलाकर कूड़े में डाल दी. इस दौरान रोड्स ने रिंग में जाने की बहुत कोशिश की. निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने उन्हें पकड़ कर रखा था.
ये भी पढ़ें:-SmackDown Results, 2 जनवरी, 2026: WWE को मिला नया चैंपियन, Randy Orton की वापसी, एंबुलेंस मैच में मची तबाही
WWE SmackDown में होगा बड़ा मैच
SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड बर्लिन में होने वाला है. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच खतरनाक 3 Stages of Hell मुकाबला बुक किया गया है. ड्रू और कोडी के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं. मैकइंटायर को वहां पर सफलता नहीं मिली. इस बार वो कोडी को हराकर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. दोनों की दुश्मनी अभी तक काफी भयानक रही है.
ये भी पढ़ें:-पति ने की 6 साल बाद WWE में वापसी और पत्नी हार गई टाइटल, 2026 के पहले SmackDown में दिखा अनोखा नजारा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines