पति ने की 6 साल बाद WWE में वापसी और पत्नी हार गई टाइटल, 2026 के पहले SmackDown में दिखा अनोखा नजारा

WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. एक फेमस स्टार की वापसी हुई. उन्होंने आते ही अपना पहला मैच जीता. उनकी पत्नी के हाथ इस बार निराशा लगी. उन्हें अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी है.

WWE

WWE SmackDown में फेमस स्टार को लगा झटका

Matt Cardona & Chelsea Green: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सरप्राइज देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि मैट कार्डोना ने WWE में 6 साल बाद ऑफिशियल तौर पर वापसी कर ली है. नए कैरेक्टर में वो नज़र आए. उन्होंने अपना मुकाबला भी जीता. कार्डोना को देखकर फैंस भी खुश हुए. दूसरी तरफ कार्डोना की पत्नी चेल्सी ग्रीन के लिए ब्लू ब्रांड का एपिसोड बढ़िया नहीं रहा. उन्हें अपनी विमेंस यूएस चैंपियनशिप गंवानी पड़ी.

विज्ञापन

WWE SmackDown में मैट कार्डोना ने लड़ा मैच

प्रीटी डेडली के सदस्य किट विल्सन रिंग में मुकाबले के लिए आए. निक एल्डिस ने पिछले हफ्ते उनसे इसका वादा किया था. विल्सन को मिस्ट्री विरोधी मिलने का इंतजार था. मैट कार्डोना ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. विल्सन और कार्डोना के बीच मैच हुआ. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. वहीं कार्डोना को मुकाबला जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. उन्होंने अपने कुछ मूव्स से फैंस का दिल जीता. अंत में कार्डोना ने आसानी से मैच जीतकर सभी को खुश किया. हार के बाद विल्सन काफी निराश नज़र आए. वहीं फैंस ने कार्डोना का जोरदार अंदाज में स्वागत किया.

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन को लगा झटका

चेल्सी ग्रीन ने 7 नवंबर 2025 को जूलिया को हराकर अपने करियर में दूसरी बार विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जूलिया ने उन्हें टक्कर दी. दोनों स्टार्स के बीच बढ़िया मैच हुआ. जूलिया की मदद कियाना जेम्स ने की. वहीं चेल्सी का साथ देने के लिए एल्बा फायद मौजूद थीं. मुकाबले के अंत में जूलिया का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने ग्रीन को हराकर एक बार फिर टाइटल अपने नाम कर लिया. ग्रीन इस बार 56 दिन ही चैंपियन रह पाईं. अब देखना होगा कि कंपनी में उनका अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ