AJ Styles Returns TNA: WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स हाल ही में TNA Slammiversary 2025 इवेंट का हिस्सा बनते हुए नजर आए थे। फैंस स्टाइल्स को दोबारा टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग में देखकर बेहद खुश हैं। एजे ने रिंग में आकर फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी। 11 साल बाद WWE दिग्गज की घर वापसी होना काफी बड़ी बात है। स्टाइल्स ने इसी बीच नए चैंपियन की जमकर तारीफ की।
एजे स्टाइल्स ने TNA में की वापसी
एजे स्टाइल्स ने 2014 में TNA को अलविदा कह दिया था और 2016 में वो WWE का हिस्सा बन गए। इसके बाद से वो दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में ही नजर आ रहे हैं। उन्हें TNA को अलविदा कहे हुए 11 साल हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ था कि एजे स्टाइल्स Slammiversary 2025 का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। आखिर एजे ने इस इवेंट के दौरान वापसी की। वो लियोन स्लेटर के नए एक्स डिवीजन चैंपियन बनने के बाद आए।
एजे स्टाइल्स ने लियोन स्लेटर की जमकर की तारीफ
एजे स्टाइल्स एक समय पर एक्स डिवीजन का हिस्सा हुआ करते थे। वो सबसे सफल एक्स डिवीजन चैंपियंस में से एक हैं। लियोन स्लेटर के इस टाइटल को जीतने के बाद एजे स्टाइल्स ने आकर उनकी तारीफों के कसीदे गढ़े। इसी बीच उन्होंने TNA में वापसी को लेकर भी बात की और फैंस को इतना सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद बोला।
क्या एजे स्टाइल्स का भविष्य में होगा TNA में कोई मैच?
कई फैंस उम्मीद कर रहे थे कि एजे स्टाइल्स जब TNA में वापसी करेंगे, तो उनका किसी के खिलाफ मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, एजे ने सिर्फ अपनी अपीयरेंस ही दी। हालांकि, उनका अपनी पूर्व कंपनी में दोबारा नजर आना यह चीज साबित करता है कि भविष्य में भी उनकी वहां वापसी हो सकती है। अगली बार एजे मैच लड़ने के इरादे से आ सकते हैं। TNA में कई सुपरस्टार्स हैं, जिनका फिनॉमिनल वन के खिलाफ मैच फैंस को खुश कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE के टॉप चैंपियन ने रचा इतिहास, दूसरी कंपनी की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
53 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
56 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines