WWE के टॉप चैंपियन ने रचा इतिहास, दूसरी कंपनी की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया
WWE में अभी एक सुपरस्टार के पास चैंपियनशिप है और अब उन्होंने दूसरी कंपनी में जाकर वहां की वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत ली है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है और पहली बार ऐसा कुछ करने वाली स्टार बन गई हैं।
Jacy Jayne Makes History: WWE की एक टॉप चैंपियन ने अभी दूसरी कंपनी की वर्ल्ड चैंपियनशिप को भी जीत लिया है। हाल ही में TNA Slammiversary इवेंट देखने को मिला। इसी में WWE की NXT विमेंस चैंपियन जेसी जेन और TNA की नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियन माशा सलैमोविच के बीच विनर टेक्स ऑल मैच हुआ। इसमें दोनों टाइटल दांव पर लगे थे और खूब बवाल मचा।
विज्ञापन
जेसी जेन ने रच दिया इतिहास
जेसी जेन और माशा सलैमोविच के बीच TNA Slammiversary में शानदार मैच देखने को मिला। दोनों ने विनर टेक्स ऑल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में जेसी की साथी जैजमिन निक्स और फैलन हेनली ने भी दखल दिया। मैच आगे बढ़ा और 12 मिनट 45 सेकेंड तक चला। अंत में जेसी ने माशा पर रोलिंग फोर्स फोरआर्म लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। उन्होंने WWE NXT विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की और TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ वो इतिहास की पहली स्टार बनी हैं, जो एक ही समय पर WWE और TNA, दोनों जगह चैंपियन हैं। यह साफ तौर पर एक चौंकाने वाली चीज है।
विज्ञापन
AND NEW
Jacy Jayne defeats Masha Slamovich to become the new TNA Knockouts Champion.
जेसी जेन ने WWE Evolution में भी दर्ज की थी बड़ी जीत
जेसी जेन ने WWE के Evolution 2025 में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने यहां NXT विमेंस चैंपियनशिप को जॉर्डिन ग्रेस के खिलाफ दांव पर लगाया था। इस मुकाबले में फैंस जॉर्डिन की जीत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अंत में बड़ा सरप्राइज मिला। ब्लेक मोनरो ने दखल दिया और ग्रेस पर हमला करके उन्हें धोखा दे दिया। इसी का फायदा उठाकर जेन ने जीत दर्ज की। जेन ने जॉर्डिन जैसी खतरनाक स्टार को हराकर सभी को हैरानी में डाल दिया था और अब तो वो डबल चैंपियन भी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
जेसी जेन ने NXT विमेंस चैंपियनशिप कब जीती थी?
जेसी जेन ने 27 मई 2025 को NXT के एपिसोड में स्टैफनी वकेर को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मुकाबले में जेसी ने जीत दर्ज की और सभी को हैरान करके NXT विमेंस चैंपियन बनने में सफल हुईं। वो पिछले 47 दिनों से यह टाइटल होल्ड कर रही हैं।