हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SummerSlam में हो सकती है ब्रॉक लैसनर की वापसी, WWE का बड़ा फैसला!

ब्रॉक लैसनर को काफी समय से WWE के मंच पर नहीं देखा गया है। फैंस उन्हें दोबारा रिंग में बवाल मचाते हुए देखना चाहते हैं। अब WWE का एक बड़ा फैसला उनकी वापसी के संकेत दे रहा है। SummerSlam या उससे पहले द बीस्ट वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन
अगस्त 2025 में ब्रॉक लैसनर करेंगे मेन इवेंट? (Image via WWE.com)

Brock Lesnar: WWE से ब्रॉक लैसनर बहुत समय बाहर चल रहे हैं। द बीस्ट को फैंस बहुत मिस कर रहे हैं, क्योंकि जब भी वो रिंग में होते हैं, तो तबाही मचाते हैं। ब्रॉक की वापसी हर कोई जल्द से जल्द देखना चाहता है। WWE ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे ब्रॉक लैसनर की वापसी अब संभव नजर आ रही है। वो अगस्त 2025 में होने वाले SummerSlam या उससे पहले रिटर्न करके सभी को खुश होने का मौका दे सकते हैं।

ब्रॉक लैसनर को लेकर WWE का बड़ा फैसला!

ब्रॉक लैसनर WWE में SummerSlam 2023 में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया है। ब्रॉक को कुछ विवादों में आने के बाद एक्शन से दूर कर दिया गया था। इसके बाद उनकी मर्चेंडाइज और आयटम्स को भी WWE ने बेचना बंद कर दिया था। हालांकि, अब WWE ने बड़ा फैसला लिया है और ब्रॉक लैसनर की ‘बीस्ट फ्लैनेल शर्ट’ को दोबारा बेचना शुरू कर दिया है। इसे कंपनी ने 15 महीनों पहले ही हटा दिया था लेकिन अब वापस स्टोर में जगह दे दी है। यह कहीं न कहीं संकेत दे रहा है कि ब्रॉक की वापसी अब करीब है और WWE फैंस को शायद सरप्राइज देने का प्लान बना रहा है।

SummerSlam 2025 में होगी वापसी?

SummerSlam असल में WWE का साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इसी वजह से कंपनी इसे खास बनाने की पूरी कोशिश करती है। इस इवेंट में बड़े-बड़े रेसलर्स वापसी करते हैं। SummerSlam 2021 में ब्रॉक ने डेढ़ साल बाद वापसी की थी, वहीं पिछले साल रोमन रेंस भी इसी शो में वापस आए थे। इससे इवेंट में चार चांद लग गए थे। अगर WWE ने ब्रॉक को वापस लाने का मन बना लिया है, तो फिर SummerSlam सबसे अच्छा विकल्प होगा। वो वापस आते हैं, तो उन्हें मेन इवेंट में जगह मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का आखिरी मैच किससे हुआ था?

ब्रॉक लैसनर का WWE में आखिरी मैच कोडी रोड्स के खिलाफ हुआ था। यह SummerSlam 2023 में देखने को मिला था। इसके पहले कोडी और ब्रॉक के बीच 2 मैच हुए थे और उन्हें एक-एक में जीत मिली थी। समर के सबसे बड़े शो में हुए उनके तीसरे मैच में कोडी ने जीत दर्ज की और 2-1 से बढ़त बना ली। लैसनर ने मुकाबले के बाद रोड्स का हाथ ऊपर करते हुए उनके प्रति सम्मान भी दिखाया।


ये भी पढ़ें:- WWE में John Cena का आखिरी मैच लीक! वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ करेंगे ऐतिहासिक करियर का अंत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola