WTC Final 2025: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। दोनों के बीच महामुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस मैच की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि इस मैच का टिकट कब और कहां से खरीदा जा सकता है।
कब और कहां से खरीदे टिकट?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का इंतजार लगभग सभी क्रिकेट फैंस को है। आईसीसी 11 जनवरी सुबह 10 बजे (GMT) से टिकटों की बिक्री शुरू करेगी। फैंस के लिए 29 जनवरी से 48 घंटे की विशेष प्राथमिकता बुकिंग विंडो शुरू हो चुकी है। आईसीसी ने वयस्कों के लिए 45 पाउंड (लगभग 4836 भाररतीय रुपये) और 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 15 पाउंड (लगभग 1612 भारतीय रुपये) कीमत रखी है। आप टिकट आधिकारिक वेबसाइट worldtestchampionship.com से खरीद सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3-2 से मात देते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया और पहली बार जगह बनाने में सफल रही। भारत ने इससे पहले साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच खेला था। जबकि साल 2023 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में फाइनल खेला था। हालांकि दोनों ही फाइनल में भारत को हार मिली थी।
पैट कमिंस ने भरी हुंकार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी हालिया बातचीत में माना कि वह लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में खेलने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा कि इस मैदान पर हमारी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। हमारी टीम ने फाइनल में जगह बनाने के लिए खूब मेहनत की है। हम एक बार फिर खिताब जीतने के लिए उत्सुक हैं। कमिंस को उम्मीद हैं कि ये मुकाबला देखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई फैंस बड़ी संख्या में आएंगे।
यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
24 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines